चेन्नई के पास अपने घर में LSG से पिछली हार का बदला लेने का मौका, टॉप 4 में LSG की निगाहें

दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैच में भी एक-दूसरे से भिड़े थे और अब एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर अपने मिशन को आगे बढ़ाएंगे.

Published date india.com Updated: April 22, 2024 3:15 PM IST
CSK vs MI
चेन्नई सुपर किंग्स @BCCI

चेन्नई. अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर किंग्स (LSG) के खिलाफ खेली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मंगलवार को एक बार फिर इसी टीम से अपने घर में भिड़ने उतरेगी. इस बार लखनऊ की मेजबानी डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई करेगी तो उसका मकसद अपने घर में लखनऊ को हराकर अपनी हार का बदला लेने को होगा. दोनों टीमें शुक्रवार को लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां CSK को हार का सामना करना पड़ा था. इसका नुकसान उसे प्वॉइंट्स टेबल में भी नुकसान हुआ और अब वह चौथे पायदान पर खिसक गई है.

लखनऊ के लिए पिछले मैच में केएल राहुल (KL Rahul) और क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसके दम पर लखनऊ ने जीत दर्ज की. दोनों टीमों के सात मैचों में आठ अंक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का अभेद्य किला रहा है चेपॉक और अब उसे यहां लगातार तीन मैच खेलने हैं. दूसरे मैदान पर हारने के बाद अब उनकी नजरें अपने घर पर तीनों मैच जीतकर प्लेऑफ का दावा पुख्ता करने पर लगी होंगी.

चेन्नई के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अधिकांश रन बनाए हैं. लखनऊ के खिलाफ उनके नाकाम रहने से चेन्नई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी और बीच के ओवरों में टीम जूझती नजर आई.

सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र का फॉर्म चिंता का विषय है. चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे को पारी का आगाज करने भेजा जिसकी वजह से गायकवाड़ तीसरे नंबर पर उतरे. सलामी बल्लेबाज के तौर पर तीन अर्धशतक जमाने के बाद गायकवाड़ के सामने यह दुविधा होगी कि वह तीसरे नंबर पर खेलें या फिर से पारी का आगाज करें.

रविंद्र जडेजा भी अर्धशतक जड़ चुके हैं, जिससे मोईन अली और महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी का मौका मिला. चेन्नई को उम्मीद होगी कि उसका शीर्षक्रम एक बार फिर रन बंटोरकर बड़े स्कोर की नींव रखेगा.

चेन्नई के गेंदबाजों में मथीषा पथिराना सर्वश्रेष्ठ रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजों दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्ताफिजूर रहमान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा को गेंदबाजी में बेहतर करना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लखनऊ के लिए बल्लेबाजी चिंता का सबब है लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि शीर्षक्रम के चलने पर वे क्या कर सकते हैं. राहुल और डिकॉक फॉर्म में हैं और उन्हीं पर यहां सबसे ज्यादा रन बनाने की जिम्मेदारी होगी. निकोलस पूरन ने जरूरत पड़ने पर हमेशा रन बनाए हैं और लखनऊ की उम्मीदें उन पर भी टिकी होंगी.

गेंदबाजी में लखनऊ को युवा तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव की वापसी की उम्मीद होगी जो पेट के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर रहे.

तेज गेंदबाज मोहसिन खान और यश ठाकुर ने चेन्नई को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवरों में धोनी के बल्ले से निकले आतिश को नहीं रोक सके. मैट हेनरी को लखनऊ के लिए पदार्पण पर विकेट नहीं मिल सके और वे खुद को साबित करना चाहते होंगे.

स्पिन गेंदबाजी में कृणाल पांड्या के दो विकेट बीच के ओवरों में काफी अहम रहे. एक बार फिर उन पर और युवा रवि बिश्नोई पर बीच के ओवरों में चेन्नई पर दबाव बनाने का दारोमदार होगा.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.