
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
MS Dhoni Creates History: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 34वें मैच में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ नौ गेंदों पर ही 28 रनों की धमाकेदारी पारी खेल डाली. अपनी इस पारी के दौरान माही ने तीन चौके और दो छक्के लगाए तथा 311 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. धोनी की इस धुआंधार पारी के बावजूद चेन्नई की टीम को लखनऊ के हाथों आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.
आईपीएल 2024 में अब तक खेले गए सात मैचों में सीएसके की यह तीसरी हार थी और वह आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया, लेकिन क्विंटन डिकॉक (54) और कप्तान केएल राहुल (82) ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की शतकीय साझेदारी करके लखनऊ को जीत दिला दी. सीएसके की हार के बाद भी धोनी ने अपने नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है. धोनी अब आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं.
IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने इन पर फोड़ा CSK की हार का ठीकरा, कहा- इन एरिया में काफी सुधार की जरूरत
अपनी 28 रनों की पारी के दौरान धोनी अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है. डिविलियर्स के नाम 5162 है जबकि धोनी के नाम अब 257 मैचों की 250 पारियों में 5169 रन हो गए हैं. सीएसके के अलावा, धोनी ने आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी 30 मैच खेले थे.
42 साल के धोनी ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के मैच नंबर 34 के दौरान एक नया रिकॉर्ड भी बनाया और 40 साल की उम्र के बाद आईपीएल में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए. आईपीएल में 40 साल की उम्र के बाद सबसे अधिक रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 481 रन बनाए थे.
!
MS Dhoni smacks a 1⃣0⃣1⃣ metre SIX into the stands
Lucknow is treated with an entertaining MSD finish
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/XIT3O43l99
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024
मैच का परिणाम चाहे जो भी हो, लखनऊ की शाम पूरी तरह एमएस धोनी के नाम रही और सुपरस्टार क्रिकेटर ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. इकाना स्टेडियम में संभवत: उनकी पहली और आखिरी पारी में धोनी ने अपने बड़े शॉट्स से प्रशंसकों का मनोरंजन किया. उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टंप्स के पार जाकर एक शानदार छक्का लगाया और फिर पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर 101 मीटर लंबा छक्का लगाया, जो यश ठाकुर द्वारा फेंका गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.