VIDEO: मैच के दौरान कैमरामैन पर फूटा MS Dhoni का गुस्सा, बोतल फेंककर...

MS DHONI reaction: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान कैमरामैन ने जब ड्रेसिंग रूम में मौजूद धोनी पर फोकस किया तो उस समय माही का मजेदार रिएक्शन देखने लायक था.

Published date india.com Published: April 24, 2024 6:24 PM IST
VIDEO: मैच के दौरान कैमरामैन पर फूटा MS Dhoni का गुस्सा, बोतल फेंककर...
MS DHONI reaction

चेन्नई: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK( को आईपीएल 2024 के एक मुकाबले में मंगलवार को अपने घर में 210 रन बनाने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आईपीएल में धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आते हैं तो फिर उस समय फैंस का शोर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है. इस दौरान कैमरामैन की भूमिका काफी बढ़ जाती है. माही की एक झलक पाने के लिए फैंस किस कदर बेकरार होते हैं, इसका नजारा कई बार देखने को मिल चुका है. लेकिन मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान एक अलग ही तरह का वाकया देखने को मिला.

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान कैमरामैन ने जब ड्रेसिंग रूम में मौजूद धोनी पर फोकस किया तो उस समय माही का मजेदार रिएक्शन देखने लायक था. ये वाकया उस समय घटा जब चेन्नई की पारी के दौरान शिवम दुबे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे थे.

T20 World Cup 2024 में एमएस धोनी की वाइल्ड कार्ड से होगी एंट्री? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

सीएसके की पारी के 17वें ओवर में एमएस धोनी को ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया. इस दौरान कैमरामैन ने जब धोनी पर कैमरा फोक्स किया तो मैदान के अंदर एक बड़ी स्क्रीन पर धोनी को देखकर फैंस काफी खुश हो गए. इसके बाद धोनी ने जब खुद को बड़ी स्क्रीन पर देखा तो वह नाराज हो गए और फिर वह बोतल उठाकर कैमरामैन को धमकाने लगे. कैमरामैन ने इसके तुरंत बाद ही धोनी पर से फोकस हटा लिया.

अपने घरेलू मैदान पर धोनी जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्हें केवल ही गेंद खेलने को मिली. उन्होंने इस पर चौका जड़ दिया और चेन्नई को 210/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया. लेकिन इसके बावजूद चेन्नई के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए और टीम को छह विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. चेन्नई के लिए कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से शतक निकला और वह आईपीएल के इतिहास में शतक बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के पहले कप्तान बने. लेकिन उनका शतक बेकार चला गया और लखनऊ के मार्कस स्टोयनिस ने 124 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर लखनऊ को नवाबी जीत दिला दी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.