By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2024 Dc Vs Mi 43rd Match Live Updates Delhi Capitals Vs Mumbai Indians Live Score Match Scorecard Online At Arun Jaitley Stadium In Hindi
DC vs MI, IPL 2024: तिलक वर्मा का अर्धशतक बेकार, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया
DC vs MI, 43rd Match, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स ने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियन्स को 10 रन से हराया,
DC vs MI, 43rd Match, Indian Premier League 2024: नई दिल्ली. जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क के धमाकेदार अर्धशतक के बाद मुकेश कुमार और रसिख डार के शानदार गेंदबाजी स्पैल के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 10 रन से जीत हासिल की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257/4 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई टीम 20 ओवर में 247/9 का स्कोर ही बना सकी.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर ने 27 गेंदो पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदो पर नाबाद 48 रन जड़े. विंडीज खिलाड़ी शाई होप ने 17 गेंदो पर पांच शानदार छक्कों के दम पर 41 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिया.
258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शरुआत खराब रही जब दोनों सलामी बल्लेबाज- रोहित शर्मा और ईशान किशन पांच ओवर के अंदर आउट हो गए. मध्यक्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ मुंबई की जीत की उम्मीद जगाई. उन्होंने 32 गेंदो पर 63 रन की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों पर 46 रन और टिम डेविड ने 17 गेंदो पर 37 रन की पारी खेली. लेकिन मुकेश और रसिख की घातक गेंदबाजी के सामने लगातार गिरते विकेटों का सिलसिला नहीं रुका और मुंबई 10 रन से मैच हार गई.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें