IPL 2024: आईपीएल 2024 के फाइनल सहित नॉकआउट मैचों का शेड्यूल आउट! इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:March 24, 2024 7:44 AM IST

IPL 2024: Finals: आईपीएल 2024 की 22 मार्च से शुरुआत हो चुकी है. लीग चरण के लिए अभी फिलहाल 21 मैचों का ही कार्यक्रम आया है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का फाइनल और नॉकआउट मैच किस मैदान पर खेले जाएंगे? इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. IPL 2024 फाइनल की तारीख सहित नॉकआउट मैचों का भी शेड्यूल सामने आ रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश होने जा रहे लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. बोर्ड ने 17वें सीजन के पहले 21 मैचों का ही आधिकारिक शेड्यूल जारी किया है और आईपीएल 2024 के फाइनल सहित नॉकआउट मैचों का शेड्यूल जल्द ही घोषित होने वाला है. लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला संभवत: 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertising
Advertising

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा क्वालीफायर चेन्नई में होगा. आईपीएल 2024 की 22 मार्च से शुरुआत हो चुकी है. लीग चरण के लिए अभी फिलहाल 21 मैचों का ही कार्यक्रम आया है.

IPL 2024- KKR vs SRH मैच में लगा रोमांच का तड़का, अंतिम लम्हो में जीता नाइटराइडर्स

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई से कहा, आईपीएल संचालन परिषद ने पिछले साल के गत चैम्पियन (चेन्नई सुपर किंग्स) के घरेलू मैदान पर शुरुआती मैच और फाइनल आयोजित करने की परंपरा का पालन किया है.''

बीसीसीआई ने आम चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के शेष मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा. बीसीसीआई द्वारा पहले 21 मैचों के शेड्यूल के अनुसार, लीग चरण में अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं.

चेन्नई में धोनी के आखिरी आईपीएल को लेकर बढ़ा उत्साह

चेन्नई में नॉकआउट मैचों को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह है. खासकर इस बात की चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह संभवत: आखिरी आईपीएल है. 'थाला' के प्रशंसक अपने शहर में धोनी के आखिरी आईपीएल को देखना चाहते हैं. चेन्नई को अगर फाइनल मैच की मेजबानी मिलती है और धोनी की टीम सीएसके अगर फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो फिर धोनी और उनके फैंस के लिए यह काफी भावुक पल होगा.

आईपीएल 2024 में आज के मैच

आईपीएल 2024 में आज यानी रविवार को डबल हेडर होगा. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स दोपहर 3.30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स से भिड़ेगी. ये टीमें अब तक तीन मौकों पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें दो मैचों में जीत के साथ रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है, जबकि एक मुकाबले में सुपर जाइंट को जीत मिली है.

वहीं, दूसरा मैच शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें खिताब जीत चुकी है और इस सीजन में उस उपलब्धि दोहराने की कोशिश करेंगे। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे जबकि शुभमन गिल गुजरात की अगुवाई करेंगे.

दोनों मैच JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे। इस बीच, झड़प का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है.

(इनपुट: पीटीआई)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें