Ipl 2024 Harbhajan Singhs Warning For Rcb Megastar Virat Kohli Ahead Of Csk Vs Rcb Ipl 2024 Opener
IPL 2024: विराट कोहली के लिए किस चीज से पार पाना होगा मुश्किल? हरभजन सिंह ने विस्तार से बताया
IPL 2024 Harbhajan Singh's warning Virat Kohli: कोहली ने 237 आईपीएल मैच में सात शतकों के साथ 7263 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130 रहा है. लेकिन चेपक में उनका औसत सिर्फ 30 है और स्ट्राइक रेट 111 का है.
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के इस बल्लेबाज के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की चुनौती से पार पाना अभी बाकी है. इस पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी राय दी है. कोहली ने 2016 में 16 मैच में 973 रन बनाये थे जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल थे.
हरभजन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना जब आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में 22 मार्च को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB IPL 2024) से होगा तो कोहली के लिए बेहतर बल्लेबाजी प्रयास करना निहायती जरूरी होगा. कोहली ने 237 आईपीएल मैच में सात शतकों के साथ 7263 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130 रहा है. लेकिन चेपक में उनका औसत सिर्फ 30 है और स्ट्राइक रेट 111 का है.
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ” विराट के पूरे प्रदर्शन को देखें तो इस स्टेडियम में उनकी महानता कम हो गई है. बल्लेबाजी के लिए यह स्टेडियम थोड़ा मुश्किल है, विशेषकर बतौर सलामी बल्लेबाज क्योंकि यहां अजीब तरह का उछाल होता है. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास रविंद्र जडेजा के रूप में शानदार गेंदबाज है जो स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करता है. वह गेंद को टर्न कराएगा और इसे नीची रखेगा. इससे विराट के लिए काफी मुश्किलें होने वाली है.”
कोहली अभी तक चेपक पर आईपीएल शतक नहीं जड़ सके हैं. पूर्व कप्तान कोहली सीएसके के खिलाफ पिछली पांच पारियों में तीन बार पावरप्ले में आउट हुए हैं और हरभजन ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज को लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढना होगा.
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी हरभजन ने कहा, ”अगर वह करीब 20 ओवर तक बल्लेबाजी के लिए तैयार है तो वह मैच विजयी प्रदर्शन कर सकता है. उनके लिए 2016 जैसा सत्र होना महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर विराट रन बनाते हैं तो टीम आगे बढ़ेगी. नहीं पता कि वे कप जीतेंगे या नहीं.”
उन्होंने कहा, ”लेकिन उनकी टीम में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जिसमें विराट के अलावा, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार शामिल हैं. मेरा मानना है कि उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी है और हर कोई विराट से 2016 जैसा प्रदर्शन चाहता है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.