IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने Phil Salt को किया अपनी टीम में शामिल, इंग्लैंड के लिए ठोक चुका है सबसे तेज शतक

KKR name Phil Salt for IPL 2024: पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के खेलने वाले साल्ट आईपीएल 2024 नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. लेकिन अब वह आईपीएल में अपने दूसरे सीजन में खेलेंगे.

Published date india.com Updated: March 10, 2024 6:32 PM IST
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने Phil Salt को किया अपनी टीम में शामिल, इंग्लैंड के लिए ठोक चुका है सबसे तेज शतक
Phil Salt

कोलकाता: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 22 मार्च से शुरू होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के लिए इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil Salt) को अपनी टीम में शामिल किया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज साल्ट को हमवतन जेसन रॉय (Jason Roy) की जगह KKR टीम में लाया गया है. रॉय ने निजी कारणों से आईपीएल के आगामी 17वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेलने वाले साल्ट आईपीएल 2024 नीलामी में अनसोल्ड रहे थे. लेकिन अब वह दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट के दूसरे सीजन में खेलेंगे.

WPL 2024: यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन और किरण नवगिरे पर लगा जुर्माना, जानिए क्यों

विकेटकीपर-बल्लेबाज साल्ट को 1.5 करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस पर खरीदा गया है. इंग्लैंड के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो टी20 शतक बनाए थे. त्रिनिदाद में चौथे टी20I में उन्होंने 48 गेंदों में शतक ठोका था, जोकि इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है.

27 साल के साल्ट इंग्लैंड के लिए अब तक 19 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 619 और 639 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम दो शतक दर्ज है. वहीं, आईपीएल में वह अब तक नौ मैचों में 27.25 की औसत और 163.91 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बना चुके हैं. आईपीएल में उनके नाम दो अर्धशतक है. दिल्ली कैपिटल्स के अलावा वह गुजरात लायंस सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं.

केकेआर ने इससे पहले, गुस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को अपनी टीम में शामिल किया. चमीरा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर केकेआर में शामिल होंगे. वह 2018 और 2021 आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा था. उन्होंने 2022 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 12 मैचों में नौ विकेट लिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

IPL 2024 के लिए KKR का फुल स्क्वॉड:

विकेटकीपर: केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज.

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, फिल साल्ट, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे.

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह.

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.