KKR vs SRH Final Weather: चेन्नई में हो रही बारिश से फाइनल का मजा होगा किरकिरा! जानें मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम?

KKR vs SRH IPL 2024 Final Chennai Weather Forecast: फाइनल मैच पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि चेन्नई में शनिवार शाम को बारिश हो रही थी.

Published date india.com Updated: May 26, 2024 2:56 PM IST
KKR vs SRH Final Weather: चेन्नई में हो रही बारिश से फाइनल का मजा होगा किरकिरा! जानें मैच वाले दिन कैसा रहेगा मौसम?
Chennai Weather Forecast

KKR vs SRH IPL 2024 Final Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के फाइनल में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर की नजरें तीसरी बार जबकि हैदराबाद की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी उठान पर होगी. कोलकाता ने क्वालीफायर-1 में हैदराबाद को हराकर जबकि हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. हालांकि इस मैच पर अभी से ही बारिश का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि चेन्नई अभी यानी के शनिवार शाम को बारिश हो रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई में रविवार को फाइनल वाले मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

चेन्नई में फाइनल वाले दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

RevSportz की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में रविवार को हल्की बारिश हो रही थी और इससे केकेआर प्रैक्टिस सेशन भी प्रभावित हुआ. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मैच वाले दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और 10 प्रतिशत बारिश की संभावना है. रविवार को केवल एक प्रतिशत गरज के साथ बारिश होने की संभावना 4 प्रतिशत तक कम हो जाती है. हालांकि, आईपीएल 2024 फाइनल के लिए बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है.

वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, फाइनल वाले दिन रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन में तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि शाम के समय यह 24-25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मैच के दौरान बारिश आने की महज 3-4 प्रतिशत संभावना है. इस दौरान 66 से 73 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है. इसके अलावा 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है.

अगर बारिश में धुल गया मैच तो क्या होगा?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के दिन बारिश की संभावना है और अगर मैच नहीं हो पाता है तो फिर क्या होगा? IPL के आयोजकों ने फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व-डे रखा है और अगर रिजर्व-डे पर भी बारिश नहीं होती है तो फिर जो टीम लीग चरण में अंकतालिका में टॉप पर थी, उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा. केकेआर की टीम आईपीएल 2024 की अंकतालिका में नंबर-1 पर रही थी और अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया तो फिर कोलकाता की टीम तीसरी बार खिताब जीत जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.