KKR VS SRH : कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल की जंग, मैच धुला तो कौन बनेगा आईपीएल चैंपियन

Written By: : Bhaskar Tiwari
Updated Date:May 26, 2024 1:09 PM IST

आईपीएल सीजन 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों की टीम इस सीजन तीसरी बार एक - दूसरे के आमने - सामने नजर आने वाली है.

IPL 2024 KKR vs SRH Final Weather Report: आईपीएल सीजन 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. दोनों की टीम इस सीजन तीसरी बार एक - दूसरे के आमने - सामने नजर आने वाली है. फाइनल मैच से पहले चेन्नई में बारिश ने डेरा डाल दिया है.

Advertising
Advertising

जिसकी वजह से दोनों ही टीमों के लिए ये काफी निराश भारी खबर है. केकेआर की टीम कल मैदान पर अभ्यास कर रही थी तभी मैदान पर बारिश आ गई. जिसकी वजह से उनको अपना अभ्यास रद्द करना पड़ा. वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने क्वॉलीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

फाइनल में किसका पलड़ा भारी

कोलकाता और हैदराबाद की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जिसमें केकेआर की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच अबतक आईपीएल में 27 मैच खेले गए है. जिसमें कोलकाता की टीम को 18 मैचों में जीत मिली है तो वही हैदराबाद की टीम के केवल 9 मैच में ही जीत मिली है. पिछले 5 मैच की बात करें तो उसमें भी केकेआर का पलड़ा भारी है.

जिसमें केकेआर की टीम को 4 मैच में जीत मिली है तो वही हैदराबाद की टीम को मात्र 1 मैच में जीत मिली है. इस सीजन में भी कोलकाता की टीम ने दोनों ही मैचों में हैदराबाद को हार की धुल चटाई है. चेन्नई के मैदान पर हैदराबाद की टीम ने पिछला मुकाबला जीता था. जिसकी वजह से दोनों ही टीमों के बीच फाइनल मैच काफी टक्कर का होने वाला है.

बारिश होने पर क्या हो सकता है मैच का परिणाम

केकेआर और हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला होगा. इस मैच से पहले चेन्नई में काफी बारिश देखने को मिली वही अगर मैच में भी बारिश ने खलल डाला तो क्या होगा. फाइनल मैच में वैसे तो बारिश का कोई पूर्वानुमान नही जताया गया है. अगर मैच में बारिश हुई और मैच आज नही खेला जा सका तो मैच में क्या होगा. मैच को आज 5 ओवर करने की कोशिश होगी लेकिन अगर ऐसा नही हो पाता है .

सोमवार यानी 27 मई को फाइनल के लिए रिर्जव डे रखा गया है. 27 मई को भी अगर मैच बारिश की वजह से नही खेला जा सका तो इसके लिए सुपर ओवर डालवाने की कोशिश होगी. फाइनल में सुपर ओवर भी ना हो पाने की स्थिति में केकेआर को आईपीएल फाइनल का विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि वो अंकतालिका में टॉप पर रही थी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें