
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
लखनऊ. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उसके घर में खेलने आई मुंबई इंडियन्स (MI) को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ ने उसके सामने यहां 204 रनों की चुनौती पेश की थी. इसके जवाब में 18वें ओव तक मैच में फेवरेट दिख रही मुंबई ने अंतिम 12 बॉल में बगैर कोई विकेट गंवाए यह मैच गंवा दिया. मैच के इस रुख को मोड़ने का श्रेय लखनऊ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को जाता है, जिन्होंने 19वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों को कोई चौका या छक्का जड़ने का मौका नहीं दिया, जिसके उस पर दबाव बढ़ता चला गया. अंतिम 12 बॉल में मुंबई को 29 रनों की दरकार थी, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट बचे हुए थे और कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद थे.
लेकिन शार्दुल ने गेंदबाजी में अपने मिश्रण से हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को छकाना शुरू किया. इससे उन्होंने ओवर में सिर्फ 7 ही रन दिए और मैच के आखिरी ओवर में आवेश खान को बचाने के लिए 22 रन दिए. आवेश खान ओवर की पहली गेंद पर भले छक्का खा गए लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने सटीक यॉर्कर्स पर हार्दिक को दोबारा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.
इससे पहले मुंबई की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाने के बावजूद धमाकेदार बैटिंग कर 64 रन जोड़ दिए. विल जैक्स (5) और रियान रिकेल्टन (10) सस्ते में आउट हो गए. लेकिन इसके बाद नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने विकेट गिरने का दबाव टीम पर नहीं बनने दिया और आते ही लखनऊ के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 69 रनों की साझेदारी की.
नमन 24 बॉल में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 रन ठोके उन्हें दिग्वेश राठी ने बोल्ड कर अपनी टीम के लिए थोड़ा चांस बनाया. लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव रुकने के मूड में नही थे और उन्होंने 43 बॉल पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन ठोक दिए. इस बीच तिलक वर्मा (25) को आज यहां शॉट खेलने में तकलीफ हो रही थी.
सूर्यकुमार को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया. वह जब आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 152 रन था और अंतिम 4 ओवरों में मुंबई को 52 रनों की दरकार थी. सूर्यकुमार को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया. वह जब आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 152 रन था और अंतिम 4 ओवरों में मुंबई को 52 रनों की दरकार थी. कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतरे उन्होंने 16 बॉल में नाबाद 28 रन जरूर बनाए. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. हार्दिक ने आखिरी ओवर में भरसक कोशिश जरूर की लेकिन आवेश ने उन्हें हाथ खोलन से रोके रखा.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने हार्दिक पांड्या की करियर बेस्ट बॉलिंग के बावजूद 8 विकेट गंवाकर 203 रन बना लिए. हार्दिक ने 4 ओवर के अपने कोटे में 36 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. लेकिन मुंबई की टीम लखनऊ को यहां कम स्कोर पर नहीं रोक पाई. LSG की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली थी, जब मिचेल मार्श (60) और एडिन मार्करम (53) ने जमकर चौके छक्के उड़ाए. मार्श 7वें ओवर में आउट हुए और उन्होंने सिर्फ 31 बॉल में 9 चौके और 2 छ्क्कों की मदद से ये 60 रन बनाए.
निकोलस पूरन (12) कुछ खास नहीं कर पाए. कप्तान ऋषभ पंत (2) एक बार फिर फ्लॉप हुए. लेकिन आयुष बदोनी और मार्करम रनों की रफ्तार बनाए रखी. अंत में डेविड मिलर 14 बॉल में 27 रन बनाकर लखनऊ को 200 का आंकड़ा छुआ दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.