RCB का IPL खिताब जीतना नामुमकिन... बेंगलुरु की हार पर भड़के माइकल वॉन और टॉम मूडी, दे दिया बड़ा बयान

RCB vs KKR IPL 2024: आरसीबी की हार के बाद दिग्गजों ने टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने बेंगलुरु की बॉलिंग की जमकर आलोचना की है.

Published date india.com Updated: March 30, 2024 11:06 AM IST
RCB का IPL खिताब जीतना नामुमकिन... बेंगलुरु की हार पर भड़के माइकल वॉन और टॉम मूडी, दे दिया बड़ा बयान
RCB vs KKR

बेंगलुरु: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. केकेआर की इस जीत में वेंकटेश अय्यर का शानदार अर्धशतक था, जिसने 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने में अहम योगदान दिया. अय्यर ने महज 30 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से खेली गई 50 रन की आक्रामक पारी खेली. उन्होंने सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 75 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की.

नारायण ने भी 22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों के सहारे 47 रन की धुआंधार पारी खेली. वहीं, फिल साल्ट ने 20 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. बल्लेबाजों की तूफानी पारी के दम पर केकेआर ने बेंगलुरु द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य को 16.5 ओवर ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

IPL 2024: विराट कोहली ने सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में MS Dhoni और क्रिस गेल जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ा, इस नंबर पर पहुंचे

बेंगलुरु की आईपीएल 2024 में तीन मैचों में यह दूसरी हार है. आरसीबी की हार के बाद दिग्गजों ने टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी (Tom Moody) ने बेंगलुरु की बॉलिंग की जमकर आलोचना की है. उनका मानना है कि इस गेंदबाजी के साथ RCB का आईपीएल खिताब जीतना नामुमकिन है. माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, ” इस बॉलिंग अटैक से आरसीबी के लिए आईपीएल जीतना नामुमकिन..’

सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 2016 के आईपीएल फाइनल में टीम को खिताब जीतने में मदद की थी, ने भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की आलोचना की. टॉम मूडी ने सुझाव दिया कि टीम दो विदेशी पेसरों का उपयोग करे. मौजूदा समय में आरसीबी ने केवल अल्जारी जोसेफ को अपने विदेशी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया है. टॉम मूडी ने लिखा, ” आरसीबी के पास दो विदेशी विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को खिलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. फर्ग्यूसन और टॉपले को शुरुआत करनी होगी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने कहा कि आरसीबी को अपनी गेंदबाजी को ठीक करने की जरूरत है. पठान ने केकेआर के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल से गेंदबाजी नहीं कराने के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के फैसले की भी आलोचना की. बेंगलुरु की धीमी पिच पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैक्सवेल काफी अहम साबित हो सकते थे. पठान ने लिखा, ” फाफ को पावरप्ले में मैक्सवेल से गेंदबाजी करानी चाहिए थी. केकेआर ने पावरप्ले में अनुकूल से गेंदबाजी कराई, जिसने एक तरह से किफायती काम किया.”

केकेआर के खिलाफ हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैचों में दो हार और एक जीत के बाद दो अंक लेकर छठे नंबर पर हैं. इसके अलावा 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस भी दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दो अंक लेकर सातवें नंबर पर है. बेंगलुरु को अब अपना अगला मैच दो अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घर में खेलना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.