IPL 2024: एक साथ दो टूर्नामेंटों से बाहर हुए मोहम्मद शमी ने अपनी इंजुरी पर दी अपडेट, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Mohammed Shami Injury Update: बीसीसीआई सचिव जयशाह ने हाल में कहा था कि शमी आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी नहीं खेल पाएंगे.

Published date india.com Updated: March 13, 2024 5:48 PM IST
Mohammed Shami, Mohammed Shami News, Mohammed Shami Updates, Mohammed Shami Injury, Mohammed Shami injured, Mohammed Shami India, Mohammed Shami Indian Pacer, Mohammed Shami Indian speedster, Mohammed Shami India, Mohammed Shami Cricket, Mohammed Shami Indian Cricketer, Mohammed Shami for IPL, Mohammed Shami 0n injury
Mohammed Shami Provides Injury Update After Surgery, Reveals 'Stitches Have Been Removed'

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्जरी के 15 दिन बाद अपनी चोट को लेकर अपडेट दी है. उन्होंने बुधवार को बताया कि चोटिल टखने के ऑपरेशन के बाद अब उनके टांके काट दिए गए हैं. तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि वह अब उपचार प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं.

वनडे विश्व कप में 24 विकेट लेने वाले शमी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने पिछले महीने अपने चोटिल टखने का ऑपरेशन करवाया था और इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेल पाएंगे.

बीसीसीआई सचिव जयशाह ने हाल में कहा था कि शमी आईपीएल 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी नहीं खेल पाएंगे. शमी अब बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में ही खेल पाएंगे.

शमी ने अपनी तीन तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया, ” सभी को नमस्कार. मैं अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया का अपडेट देना चाहता हूं. ऑपरेशन को 15 दिन हो गए हैं और हाल में टांके भी काट दिए गए. मैं अपनी इस प्रगति से खुश हूं और उपचार प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहा हूं.”

इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया था कि शमी और एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.