live

IPL 2024 CSK vs RCB: CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया, सीजन की जीत से शुरुआत

CSK vs RCB Live Score in Hindi: सीएसके बनाम आरसीबी- IPL के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चॅलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान में उतरी है.

Published date india.com Updated: March 22, 2024 11:58 PM IST
IPL CSK vs RCB LIVE
IPL सीएसके vs आरसीबी LIVE @ChennaiIPLTwitter

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर यहां चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर अपना दबदबा जारी रखा. पहले सीएसके के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (4/29) ने अपनी ‘वैरिएशन’ से चार विकेट झटककर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया था. लेकिन अनुज रावत (48) और दिनेश कार्तिक (38*) के बीच छठे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से आरसीबी 6 विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाने में सफल रही.

लेकिन उसके गेंदबाज अपनी गलतियों से सीएसके को दबाव में लाने के बावजूद जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके. सीएसके ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर अपने नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को जीत से शुरुआत कराई. शिवम दुबे (34*) और रविंद्र जडेजा (25*) 5वें विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़कर सीएसके को जीत तक ले गए.

Live Updates

  • Mar 22, 2024 11:57 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: चेन्नई सुपर किंग्स ने की जीत से सीजन की शुरुआत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया.
    173 रनों का डिफेंड नहीं कर पाई RCB
  • Mar 22, 2024 11:27 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: चेन्नई को जीत के लिए 33 बॉल में चाहिए 48 रन, 6 विकेट बाकी
    CSK: 126/4
    शिवम दुबे (6*), रवींद्र जडेजा (15*)
  • Mar 22, 2024 11:17 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: चेन्नई को लगा चौथाा झटका, डैरेल मिचेल (22) रन बनाकर कैच आउट, कैमरुन ग्रीन को दूसरी सफलता
    CSK: 110/4
    शिवम दुबे (6*)
  • Mar 22, 2024 11:04 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: अजिंक्य रहाणे (27) रन बनाकर आउट, कैमरुन ग्रईन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने लपका कैच-
    CSK: 99/3
    डैरेल मिचेल (17*)
  • Mar 22, 2024 10:59 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: डैरेल मिचेल ने करण शर्मा को जड़े बैक टू बैक 2 छक्के. 9 ओवर बाद CSK का स्कोर-
    CSK: 88/2
    अजिंक्य रहाण (19*), डैरेल मिचेल (15*)
  • Mar 22, 2024 10:50 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: CSK का दूसरा विकेट गिरा, रचिन रवींद्र (37) करण शर्मा की गेंद पर कैच आउट. 15 बॉल की पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़कर आउट
    CSK: 71/2
    अजिंक्य रहाण (17*)
  • Mar 22, 2024 10:36 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: CSK को पहला झटका, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (15) को यश दयाल ने किया आउट.
    CSK: 38/1
    रचिन रवींद्र (22*)
    गायकवाड़ ने 15 बॉल में 3 चौकों की मदद से बनाए 15 रन.
    RCB: 173/6
  • Mar 22, 2024 10:16 PM IST
    CSK vs RCB Live Score in Hindi: CSK की पारी शुरू- कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ डेब्यूटेंट रचिन रवींद्र ओपनिंग पर उतरे
    CSK: 0/0
    RCB: 173/6
  • Mar 22, 2024 9:50 PM IST

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.