IPL 2024 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर ये क्या कह दिया? CSK के फैंस भी हुए हैरान

Ashwin reveals career-changing MS Dhoni call: अश्विन 2008 से 2015 के बीच सीएसके फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 121 मैचों में 120 विकेट लिए.

Published date india.com Published: March 17, 2024 9:06 AM IST
IPL 2024 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर ये क्या कह दिया? CSK के फैंस भी हुए हैरान
R Ashwin and MS Dhoni

चेन्नई: भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(RCB) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) द्वारा नई गेंद सौंपकर दिखाए गए भरोसे को नहीं भूले हैं जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी और इसके लिए वह खुद को पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं.

रणनीति बनाने में माहिर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी ने 2011 आईपीएल फाइनल में अश्विन को नई गेंद थमाई ही थी और इस उभरते हुए ऑफ स्पिनर ने चौथी ही गेंद पर फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल का विकेट झटक लिया था.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरुआत थी और तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट खेल लिए हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिए हैं.

Babar Azam ने फिर किया एक और बड़ा कारनामा, PSL टीम के हारने के बाद भी अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) द्वारा 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान अश्विन उस पल को नहीं भूले हैं जब धोनी ने उन पर भरोसा दिखाया था.

अपने पहले आईपीएल कप्तान धोनी को श्रेय देते हुए अश्विन ने कहा, ” 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में मैं सभी महान खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और एमएस धोनी से मिला। तब मैं कुछ भी नहीं था और मेरा उस टीम में खेलना जिसमें मुथैया मुरलीधरन थे. धोनी ने मुझे जो दिया, उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा. उन्होंने मुझे नई गेंद से मौका दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे और 17 साल बाद अनिल भाई इसी घटना के बारे में बात कर रहे हैं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

PSL 2024: इमाद वसीम-हैदर अली ने खेली धुआंधार पारी, बाबर आजम की टीम को रौंद इस्लामाबाद यूनाइटेड तीसरी बार फाइनल में

टीएनसीए ने अश्विन को उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया. अश्विन ने भावुक होते हुए कहा, ”मैं आम तौर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की तलाश नहीं करता. मैं यहां आकर सच में इस सम्मान के लिए आभारी हूं.”

चेन्नई की टीम ने 2008 में अश्विन को स्थानीय स्पिनर के तौर पर शामिल किया था लेकिन मुरलीधरन की वजह से उन्हें एक भी मैच नहीं मिला था. लेकिन चेन्नई के 37 साल के इस गेंदबाज ने लगातार खुद में सुधार करके यहां तक पहुंचाया.

धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 22 मार्च को होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. मौजूदा चैंपियन सीएसके आईपीएल में पांच बार फिर खिताब जीत चुकी और 17वें सीजन में वो छठी बार ट्रॉफी उठाने के लिए मैदान पर उतरेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.