Ipl 2024 Rcb Vs Kkr Shreyas Iyer Confused On Toss Over Playing Xi Shows Two Paper Of Their Playing Xi
IPL 2024- श्रेयस अय्यर टॉस पर भूल गए छोटी सी बात, अपनी गलती पर हुए शर्मिंदा
अय्यर जब टॉस जीते तो उन्होंने फील्डिंग का तो फैसला कर लिया लेकिन वह अपनी प्लेइंग XI नहीं बता पाए और उन्होंने यहां अपनी प्लेइंग XI के दो-दो पर्चे दिखा दिए.
बेंगलुरु. आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने हैं. इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. लेकिन अय्यर से जब उनकी प्लेइंग XI के बारे में पूछा गया तो वह कन्फ्यूज हो गए और उन्होंने यहां अपनी टीम की प्लेइंग XI के दो-दो पर्चे दिखा दिए. अय्यर अपनी गलती से शर्मिंदा और नर्वस हो गए और उन्होंने हंसते-मुस्कुराते इसका ठीकरा टीम मैनेजमेंट पर ही फोड़ दिया.
दरअसल आज टॉस की प्रस्तुति लेकर टीम इंडिया के पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री आए थे. जैसे ही केकेआर ने टॉस जीता, तो शास्त्री ने उनसे तुरंत उनका फैसला पूछा और प्लेइंग XI पर सवाल किया कि क्या उन्होंने कोई बदलाव किया है. अब इस सवाल के जवाब में अय्यर गफलत में पड़ गए कि आखिर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें क्या रणनीति बनाकर दी थी. उन्हें बस अनुकूल रॉय की वापसी का ही याद रहा.
अय्यर ने कहा, ‘अनुकूल रॉय अंदर आए हैं. माफ करना मैं दुविधा में हूं. दरअसल मुझे दो टीमें दी गई थीं.’ अपनी इस भूल पर अय्यर भी मुस्कुराने लगे. इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए शास्त्री से कहा कि वह कुछ देर में अपनी टीम की अंतिम रूपरेखा साफ करेंगे.
शास्त्री ने भी अय्यर को तुरंत ही यहां छोड़ दिया और वह टॉस की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस से बात करने चल पड़े.
बता दें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में यह बहुत आम बात है कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग कंडिशंस को ध्यान में रखकर पहले बैटिंग या फील्डिंग आने पर अलग-अलग कॉम्बिनेशन के हिसाब से अपनी रणनीति और प्लेइंग XI तय करते हैं. ऐसे में कप्तान के साथ विस्तार से चर्चा की जाती है लेकिन अय्यर को इसका जरा भी अंदेशा नहीं था, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं, जबकि उनकी कई सपॉर्टर्स इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने से ऐसी कन्फ्यूजन होना लाजमी बता रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.