VIDEO: चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा घेरा तोड़कर क्रीज पर जा पहुंचा फैन, विराट कोहली के छुए पैर

Virat Kohli fan invades Chinnaswamy: बेंगलुरु की टीम जैसे ही रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसी समय एक फैन क्रीज पर विराट कोहली के पास आ पहुंचा. मैदान पर आने के बाद फैन ने विराट कोहली के पैर भी छूए.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: March 25, 2024, 10:44 PM IST

IPL 2024 RCB vs PBKS: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ रही है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया है. बेंगलुरु की टीम इस लक्ष्य का पीछा कर रही है. बेंगलुरु की टीम जैसे ही रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसी समय एक फैन क्रीज पर विराट कोहली के पास आ पहुंचा. मैदान पर आने के बाद फैन ने विराट कोहली के पैर भी छूए.

मैच के दौरान जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी क्रीज पर आने की तैयारी कर रहे थे तो कोहली का एक प्रशंसक स्टार बल्लेबाज के पैर छूने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैदान में आ पहुंचा. कोहली बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो रहे थे. जैसे ही वह क्रीज पर पहुंचे तभी एक फैन वहां आ पहुंचा और आते ही उसने कोहली के पैर छू लिए.

इसके बाद वह कोहली के गले भी लगने लगा. इसके बाद सुरक्षाकर्मी क्रीज पर पहुंचे और उन्होंने उस फैन को वहां से दूर किया. कोहली के फैन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने स्टेडियम में घुसने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह पहली बार नहीं है जब कोहली का कोई फैन इस तरह से मैदान पर आकर उससे मिला है. इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान भी एक प्रशंसक ने स्टार बल्लेबाज के साथ ऐसा ही किया था. टी20 विश्व कप 2024 टीम में जगह बनाने के लिए कोहली ने 14 महीने के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर टी20 क्रिकेट में वापसी की थी. उस समय जब वह अंतिम ओवरों में सीमा रेखा क्षेत्ररक्षण कर रहे थे तब एक फैन उनके पास आ पहुंचा था वह कोहली के गले लग गया था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.