Ipl 2024 Rishabh Pant All Set To Play For Dc After Obtaining Fitness Certificate From Nca Says Sources
IPL 2024: ऋषभ पंत को आईपीएल के 17वें सीजन में खेलने के लिए मिला ग्रीन सिग्नल, NCA ने दिल्ली कैपिटल्स को दी राहत
Rishabh Pant in IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करीब एक साल बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं. पंत को आईपीएल 2024 में खेलने के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से हरी झंडी मिल गई है. इसके बाद अब वह लीग के 17वें सीजन में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए धूम मचाने को तैयार हैं. पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे थे.
सूत्रों के अनुसार, आईपीएल 2024 में खेलने के लिए पंत को एनसीए से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है. इससे पहले, ऐसी खबरें आई थी कि एनसीए ने पंत को आईपीएल 2024 में खेलने के लिए ग्रीन सिग्नल नहीं दिया है और इस कारण वह लीग के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)के लिए नहीं खेल सकते हैं. लेकिन अब एनसीए ने क्लीयर कर दिया है पंत आईपीएल 2024 में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.
पंत फिलहाल आगामी टूर्नामेंट के लिए प्रमोशनल शूट में लगे हुए हैं और कुछ दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगे. इसके बाद, वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत की तैयारी के लिए कैंप में शामिल होने के लिए विशाखापत्तनम जाएंगे.
पंत की वापसी और टीम में उनकी भूमिका के बारे में आधिकारिक बयान के लिए सूत्रों ने दिल्ली कैपिटल्स से संपर्क किया,तो फ्रेंचाइजी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. टीम के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि दिल्ली कैपिटल्स का इरादा पंत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को देखते हुए उन पर दबाव कम करने का है. ऐसा अनुमान है कि पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल नहीं हो सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम को इसके बाद अपना अगला मुकाबला 28 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है. आईपीएल के शुरुआती चरण के दौरान, दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू मैदान विशाखापत्तनम होगा. टीम 17वें सीजन में अपना तीसरा मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ और फिर चौथा मैच तीन अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी.
आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रुक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक छिकारा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.