IPL 2024: आईपीएल में वापसी करने पर ऋषभ पंत ने पहली बार दिया बयान, BCCI और जयशाह को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2024 Rishabh Pant: बीसीसीआई ने पंत को आईपीएल में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है और विकेटकीपर बल्लेबाज IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेगा.

Published date india.com Updated: March 13, 2024 2:39 PM IST
IPL, Rishabh Pant, Rishabh Pant News, Rishabh Pant Updates, Rishabh Pant India, Rishabh Pant INdian Batter, Rishabh Pant Indian Cricketer, Rishabh Pant India, Rishabh Pant Latest News, Rishabh Pant Latest Updates, Rishabh Pant In IPL 2024, Rishabh Pant for Jay Shah, Rishabh Pant Hails Jay Shah, Rishabh Pant for BCCI, Rishabh Pant for NCA
'Jay Shah Took Personal Interest': Rishabh Pant Reveals How BCCI & NCA Helped In Recovery

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करीब 14 महीने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने जा रहे हैं. दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल होने के बाद पंत पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट से दूर चल रहे थे, लेकिन अब वह आईपीएल 2024 में वापसी करने जा रहे हैं.

बीसीसीआई ने पंत को आईपीएल में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है और भारत की तरफ से अभी तक 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेगा जिसका पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के साथ होगा. इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने इसके बाद अस्पताल और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लंबा समय बिताया.

ICC Rankings: रविचंद्रन अश्विन फिर बने वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज, हमवतन जसप्रीत बुमराह से छीना ताज

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत के हवाले से कहा, ” मैं उत्साहित हूं लेकिन साथ ही नर्वस भी हूं. ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से पदार्पण करने जा रहा हूं. मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है. मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं. उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है.”

दिल्ली कैपिटल्स के सत्र पूर्व अभ्यास शिविर से जुड़ने के बारे में पंत ने कहा, ” मैं दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल में वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं. यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसे खेलने का मैं पूरा लुत्फ को उठाता हूं. हमारी टीम के मालिकों और सहयोगी स्टाफ ने शुरू से मेरा पूरा समर्थन किया जिसके लिए मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं. मैं दिल्ली कैपिटल्स के अपने परिवार और फिर से प्रशंसकों के सामने खेलने को लेकर बेताब हूं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.