By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2024 Rr Vs Kkr Pitch Report Rajasthan Royals Vs Kolkata Knight Riders Today Match Preview Barsapara Cricket Stadium Guwahati Weather Report6941739
RR VS KKR : 4 हार के बाद जीत के लय में राजस्थान करना चाहेगी वापसी, जानें- आरआर बनाम केकेआर मैच की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आईपीएल सीजन 2024 का अतिम लीग मैच खेला जाएगा. जिसमें राजस्थान की टीम जीत के अपने हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी.
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आईपीएल सीजन 2024 का अतिम लीग मैच खेला जाएगा. जिसमें राजस्थान की टीम जीत के अपने हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी. राजस्थान की टीम को पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. वही अंकतालिका में टॉप 2 में बने रहने के लिए भी ये मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम है. कोलकाता की टीम प्लेऑफ मुकाबले से पहले जीत दर्ज करना चाहेगी. जिससे टीम का आत्मविश्वास बड़े मैच से पहले बना रहे. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार एक – दूसरे के आमने – सामने नजर आने वाली है. पिछली बार जब दोनों के बीच मैच हुआ था तब राजस्थान की टीम को जीत मिली थी.
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर अपने वतन वापस लौट गए है जिससे टीम की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. वही यशस्वी टीम के लिए लगातार रन बनाने में सफल नही रहे है जिससे समस्या और भी बढ़ गई है. राजस्थान को केकेआर के खिलाफ मुकाबला जिताने के लिए उनके ओपनर बल्लेबाजों का फॉर्म में आना सबसे अहम है. वही केकेआर के भी ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट अपने देश के लिए वापस चले गए है. जिससे अब केकेआर आखिरी लीग मैच में इस सीजन नए ओपनर को मौका देगी. रहमानुल्लाह गुरबाज आज साल्ट की जगह खेलते हुए नजर आ सकते है.
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अबतक आईपीएल इतिहास में 29 मैच खेले गए है. जिसमें 14 मैचों में राजस्थान की टीम को जीत मिली है तो वही 14 में ही कोलकाता की टीम को भी जीत मिली है. वहीं दोनों के बीच एकमात्र मैच ऐसा रहा है जिसका कोई नतीजा नही निकला है. पिछले 5 मैचों की बात करे तो उसमें राजस्थान का दबदबा है . जिसमें 4 में आरआर (RR)की टीम को जीत मिली है तो वही केवल एक मैच में केकेआर (KKR)की टीम को जीत मिली है.
आरआर बनाम केकेआर पिच रिपोर्ट
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में इस मैदान पर केवल एक मैच खेला गयै है जिसमें गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिली थी. गुवाहाटी का ये मैदान ज्यादा बड़ा नहीं है जिससे यहां पर काफी चौके-छक्के देखने को मिलते है. आज का पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि ये मैच नए पिच पर खेली जाएगी.
आरआर बनाम केकेआर वेदर रिपोर्ट
राजस्थान और कोलकाता के इस मैच बारिश का साया बना हुआ है. मैच के दौरान आंधी भी आ सकती है जिसकी वजह से मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है. आज गुवाहाटी में मैच के दौरान बारिश की 80 फीसदी उम्मीद बताई जा रही है . अगर बारिश मैच में खलल डालती है तो इससे राजस्थान की टीम का नकुसान हो सकता है. मैच के दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें