IPL 2025 Final VIDEO: असरदार साबित हो रहे थे रजत पाटीदार... काइल जेमिसन यूं किया काम तमाम...

Written By: Arun Kumar
Updated Date:June 3, 2025 8:53 PM IST

रजत पाटीदार टीम के लिए तेजी से रन बनाने के मूड में दिख रहे थे कि काइल जेमिसन ने अपनी स्लोअर से उनके सपने चटका दिए.

अहमदाबाद. अपना पहला IPL खिताब जीतने की आस में उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) ने फाइनल मैच में अभी तक अपनी पकड़ बनाए हुए है. उसके गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज को खतरनाक साबित नहीं होने दिया है, जबकि 12 ओवर का खेल होने तक बेंगलुरु ने 3 विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं. सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (32*) संभलकर खेल रहे हैं. उन्होंने एक छोर संभाले रखा है, जबकि दूसरे छोर से टीम के बाकी बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने के प्रयास में आउट हो गए हैं. कप्तान रजत पाटीदार आज बड़े मैच में रंग में लग रहे थे उन्होंने 15 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए थे लेकिन पारी की 16वीं गेंद पर काइल जेमिसन ने उन्हें अपनी स्लोअर गेंद पर चकमा देकर चलता कर दिया.

Advertising
Advertising

पारी का 11वां ओवर प्रगति पर था, जब काइल जेमिसन गेंदबाजी कर रहे थे. पाटीदार ने उन पर दबाव बनाने के मकसद से एक छक्का जमाया था. लेकिन अब वापसी की बारी जेमिसन की थी और उन्होंने अपनी स्लोअर बॉल के जाल में उन्हें फांस लिया.

जेमिसन की स्लोअर गेंद स्टंप्स की लाइन में थी, जो फुल लेंग्थ बॉल थी लेकिन पाटीदार इस पर स्केयर लेग पर शॉट खेलना चाहते थे. लेकिन वह गेंद की गति से चूक कर गए और गेंद पर बल्ला भी नहीं लगा पाए, जबकि गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधे पैड पर जा लगी. जेमिसन ने जोरदार अपील की. अंपायर के मन में कोई शंका नहीं थी और उन्होंने सीधे पाटीदार को आउट करार दे दिया.

अंपायर का फैसला देखकर पाटीदार के मन में भी कोई शंका नहीं बची थी. उन्होंने आंखों ही आंखो विराट कोहली को देखा कि क्या यहां DRS लेकर कोई चांस लिया जा सकता है, लेकिन कोहली ने भी आंखों से बता दिया कि कोई चांस नहीं है और इस तरह कप्तान पादीदार 16 बॉल में सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने. जेमिसन का यह दूसरा विकेट है. उन्होंने अभी तक 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं. इससे पहले उन्होंने फइल सॉल्ट को अय्यर के हाथों कैच कराया था.

RCB को यह 96 रनों के कुल स्कोर पर तीसरा झटका था. टीम को अब सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली से ही बड़े स्कोर बनाने की आस है, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ बिना कोई जोखिम लिए अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें