अहमदाबाद. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इतिहास रच दिया है. उसने इस लीग के 18वें सीजन में खिताब जीतने का अपना सपना आखिरकार साकार कर लिया है. आज खेले गए फाइनल में उसने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया. यह RCB का चौथा मौका था, जब उसने फाइनल में जगह बनाई लेकिन इससे पहले 3 बार उसे हार मिली थी, जबकि इस बार उसने इस निराशा को दूर ही रखा.
पंजाब ने RCB को यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का न्योता दिया था. पंजाब के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की थी, जिसके चलते RCB की टीम 9 विकेट गंवाकर 190 रन ही बना पाई. इसके बाद पंजाब को प्रियांश आर्या (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) मजबूत शुरुआत दी थी. लेकिन प्रियांश के आउट होते ही RCB ने वापसी का मौका तलाशा, जबकि श्रेयस अय्यर (1) का विकेट मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ.
RCB के लिए क्रुणाल पांड्या तुरुप का इक्का साबित हुए, जिन्होंने दबाव में दिख रही बेंगलुरु को अपनी कसी हुई बॉलिंग से मैच में वापसी कराई. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 बड़े विकेट अपने नाम किए. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस (39) के बेहतरीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने पंजाब को श्रेयस अय्यर के रूप में सबसे बड़ा झटका दिया.
इससे पहले बेंगलुरु की टीम अपनी पारी में 9 विकेट गंवाकर 190 रन ही बना पाई. बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली (43) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. फिल सॉल्ट तेज शुरुआत देने के प्रयास में 9 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए. मयंक अग्रवाल ने 18 बॉल 24 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार 16 बॉल पर 26 रन बनाकर आउट हुए. वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 15 बॉल पर 25, जबकि जितेश शर्मा 10 बॉल पर 24 रन बनाए. इन सभी बल्लेबाजों को शानदार शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बल्लेबाज इन पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया.
इस बीच काइल जेमिसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप को अपने सभी 3 विकेट पारी के आखिरी ओवर में मिले. अजमतुल्लाह, विजय कुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लेकर बेंगलुरु को नियमित झटके दिए.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने पहले खिताब के बहुत करीब पहुंच चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमें यहां बीते 17 सीजन से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में हैं. इस बीच पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बैटिंग का न्योता दिया है.
फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत की थी. लेकिन काइल जैमिसन की गेंद पर सॉल्ट (16) रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सॉल्ट की चाल को आगे बढ़ाने की कोशिस मयंक अग्रवाल ने की और उन्होंने 18 बॉल में 24 रन बनाए थे कि युजवेंद्र चहल ने उन्हे अर्शदीप सिंह के हाथों आउट कर चलता कर दिया. RCB ने 56 रन पर 2 विकेट गंवा दिए.
फिलहाल विराट कोहली का साथ देने मयंक अग्रवाल क्रीज पर उतरे हैं.