KKR vs SRH: वेंकटेश-रिंकू की तूफानी बैटिंग के बाद वैभव की रफ्तार से पस्त हुए सनराइजर्स, सीजन की तीसरी हार

इस मैच से पहले मुंबई इंडियन्स के सामने धराशाई होकर आई KKR को आज अपने घर पर दम दिखाना था और इस बार टीम ने मिलकर प्रदर्शन किया तो वह सनराइजर्स पर हावी दिखी.

Published date india.com Published: April 3, 2025 11:15 PM IST
KKR beat SRH
KKR ने SRH को हराया @IPL-BCCI

कोलकाता. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में इस बार अपना खिताब बचाने की उम्मीद में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रनों से हरा दिया है. KKR की यह इस सीजन की दूसरी, जब अपने घर यह पहली जीत है. सनराइजर्स ने यहां टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए.

KKR के लिए वेंकटेश अय्यर (60), अंगकृष रघुवंशी (50) ने फिफ्टी जड़ी. इन दोनों के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (38) और रिंकू सिंह (32*) रनों की अहम पारियां खेलकर टीम को 200 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया, जबकि उसके दोनों ओपनर यहां सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. अंतिम 7 ओवरों में वेंकटेश और रिंकू ने 5वें विकेट के लिए तेजी से 91 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

इस बड़ी हार के बाद प्वॉइट्स टेबल में भी बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला है. इस मैच से पहले नंबर 10 पर मौजूद केकेआर की टीम 5 पायदान की उछाल पकड़कर नंबर 5 पर पहुंच गई है. इस सीजन यह उसकी दूसरी जीत थी, जबकि अब तक खेले 4 मैचों में 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम यहा से अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं सनराइजर्स की टीम 4 मैच खेलकर सिर्फ 1 ही जीत पाई है और वह सिर्फ 2 अंकों के साथ 10वें पायदान पर है. केकेआर की टीम अब मंगलवार को अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी.

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम की शुरुआत यहां अच्छी नहीं रह पाई. उसने अपने पहले 3 विकेट शुरुआती 3 ओवर में ही खो दिए. ट्रेविस हेड (4) पारी की दूसरी गेंद पर ही वैभव अरोड़ा का शिकार बने. अभिषेक शर्मा (2) को हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में वैभव ने ईशान किशन (2) को कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेज दिया.

हैदरादाबाद की टीम यहां से दबाव में घिर गई. नीतिश कुमार रेड्डी (19) और कमिंदु मेंडिस (27) ने अपने छोटे प्रयासों से पारी संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन केकेआर की टीम यहां निरंतर अंतराल पर विकेट लेती रही, जिससे सनराइजर्स इस मैच में कभी भी दबाव से निकल ही नहीं पाई. वैभव ने टीम को तीन बड़े झटके दिए. उन्होंने शुरुआत में हेड और ईशान को अपना शिकार बनाने के बाद मिडल ओवरों में खतरनाक हो रहे हेनरिच क्लासेन (33) को चलता किया.

इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी निचले क्रम के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने अनिकेत वर्मा (6), पैट कमिंस (14) और सिमरजीत सिंह (0) के विकेट अपनी झोली में डाले.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.