जेद्दा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की मेगा नीलामी के पहले दिन का समापन हो चुका है. पहले दिन कुल 12 लॉट में 84 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में सामने आए, जिनमें से 72 खिलाड़ियों को टीमों ने अपने-अपने पाले में कर लिया, जबकि 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए. अनसोल्ड खिलाड़ी सोमवार को अपने बिकने का इंतजार करेंगे. नीलामी के पहले दिन सभी फ्रैंचाइजियों ने मिलकर 72 खिलाड़ियों पर 467.95 करोड़ रुपये खर्चे हैं, जिनमें 24 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं. टीमों ने 4 खिलाड़ियों RTM का इस्तेमाल कर अपने पाले में बरकरार रखा है.
पहले दिन की बात करें तो यह ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाजों के नाम रहा, जिन्होंने अपने बेस प्राइज से कहीं ऊंची कीमतें हासिल कर सभी को हैरान कर दिया. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कमाल किया. वह अब इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2024 का खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अब इस लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने पाले में किया. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
इस सीजन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये की कीमत में अपने पाले में बरकरार रखा है.
पंजाब ने अय्यर के अलावा अपने स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 करोड़) को RTM के जरिए रिटेन किया, जबकि उसने दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी इतनी ही कीमत में खरीदकर अपनी टीम को मजबूत बनाने का काम किया है. पहले दिन बिकने वाले 72 खिलाड़ियों में कुल 20 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन पर 10 करोड़ या इससे ज्यादा की कीमत लुटाई गई.
अनकैप्ड खिलाड़ियों की अगर बात करें तो जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिक डार सलाम (30 लाख बेस प्राइज) सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, जिन्हें RCB ने 6 करोड़ रुपये खर्च कर में अपने पाले में किया. इसके अलावा पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नमन धीर को मुंबई ने RTM का इस्तेमाल कर 5.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.