BCCI ने रजत पाटीदार पर ठोका जुर्माना, जानिए RCB के कप्तान को किस जुर्म की मिली सजा?

Edited By: : Ezaz Ahmad
Updated Date:April 8, 2025 2:04 PM IST

RCB captain Rajat Patidar fined: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर बड़ा एक्शन लिया है.

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 20वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) को उसके घर में 12 रन से हरा दिया. बेंलगुरु की इस सीजन की यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई को पांच मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा.

Advertising
Advertising

RCB ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर मुंबई की टीम को 9 विकेट पर 209 रनों पर रोक दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न में हालांकि बड़ा खलल पड़ गया.

10 साल बाद RCB ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में रौंदा, MI की चौथी हार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पर बड़ा एक्शन लिया है. पाटीदार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया. इसके बाद बोर्ड ने अब पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

पाटीदार ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई

पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. पाटीदार को उनकी इस शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. आईपीएल 2025 में तीन जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी छह अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. RCB को अपना अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है.

विराट कोहली की Ex-Girlfriend से मिलिए, 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ....

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मैच जीतने के बाद रजत पाटीदार ने कहा, '' यह वाकई एक बेहतरीन मैच था. जिस तरह से गेंदबाजों ने हिम्मत दिखाई, वह कमाल का प्रदर्शन था. ईमानदारी से कहूं तो यह पुरस्कार बॉलिंग यूनिट को जाता है, क्योंकि इस मैदान पर बल्लेबाजी यूनिट को रोकना आसान नहीं है, इसलिए इसका श्रेय उन्हें जाता है.''

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें