IPL 2025 Retention: LSG की रिटेंशन लिस्ट में 5 खिलाड़ी को मिली जगह, केएल राहुल को किया गया रिलीज

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें केएल राहुल और क्रुनाल पांड्या को जगह नहीं दी गई है.

Published date india.com Published: October 31, 2024 6:27 PM IST
IPL 2025 Retention: LSG की रिटेंशन लिस्ट में 5 खिलाड़ी को मिली जगह, केएल राहुल को किया गया रिलीज

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वही लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को रिटेंशन लिस्ट में जगह नहीं दी गई है. जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन पर पैसों की बरसात हो गई है.

वही हाल ही में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले मयंक यादव को शामिल किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा रवि बिश्वनोई, मोहसिन खान और युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी को जगह मिली है.

केएल राहुल को नहीं मिली जगह

मीडिया रिपोर्ट में काफी समय से दावा किया जा रहा था कि लखनऊ की टीम इस बार केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी. अब एलएसजी की टीम ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है.  पिछले साल राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था. वही उनकी धीमी बल्लेबाजों को लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहे थे. इस वजह से हेड कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान ने राहुल के रिटेन नहीं करना का बड़ा फैसला लिया है. उनके अलावा ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या को भी रिलीज कर दिया गया है.

किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सबसे ज्यादा रुपये में निकोलस पूरन को रिटेन किया है. उनको टीम ने 21 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा है. वही रवि बिश्नोई और मयंक यादव को 11 करोड़ रुपये मिले है. जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में रिटेन किए गए. आयुष बदोनी और मोहसिन खान को 4 – 4 करोड़ रुपये दिए गए है. इन खिलाड़ियों के रिटेन करने के बाद अब लखनऊ के पर्स में 69 करोड़ रुपये बचे है.

निकोलस पूरन होंगे नए कप्तान

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरने अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तान करते हुए नजर आ सकते है. उनको पिछले सीजन में टीम ने उपकप्तान की भूमिका दी थी. वही केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पूरन की लखनऊ की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे. पूरन वेस्टइंडीज टीम की भी कप्तान रह चुके है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.