
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
IPL 2025 Retention Day LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. रिटेंशन डे पर सबसे बड़ी न्यूज ऋषभ पंत को लेकर आई जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है. पंत अब आगामी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे. हालांकि जिन स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है उनमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय क्रिकेटर्स शामिल हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (23 करोड़) ने आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों को बरकरार रखने की कीमत (रिटेंशन) में आरसीबी के विराट कोहली (21 करोड़) को पछाड़ दिया.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है । आईपीएल टीमों ने उन खिलाड़ियों की सूची जमा कर दी जिन्हें वे टीम में बरकरार रखना चाहते हैं.
हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को बरकरार रखने और नीलामी के लिये 120 करोड़ रूपये का पर्स है। टीम छह खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती है। टीम के पास सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने और ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड लेकर नीलामी में उतरने का भी विकल्प है।
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2024
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2024
The wait is over and the retentions are 𝙃𝙀𝙍𝙀! 🔥
Here are all the players retained by the 🔟 teams ahead of the #TATAIPL Auction 💪
What do you make of the retention choices 🤔 pic.twitter.com/VCd0REe5Ea
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2024
IPL 2025 Retention LIVE Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इसमें सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है. कोहली को फ्रेंचाइजी ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. कोहली के अलावा रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.
IPL 2025 Retention LIVE Updates: पंजाब किंग्स के पर्स में ऑक्शन में उतरने के लिए सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये हैं. टीम ने शशांक सिंह (INR 5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (INR 4 करोड़) सिर्फ दो खिलाड़ी को रिटेन किया है. टीम 4 खिलाड़ी को ऑक्शन में आरटीएम कर सकती है.
IPL 2025 Retention LIVE Updates: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरने अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तान करते हुए नजर आ सकते है. उनको पिछले सीजन में टीम ने उपकप्तान की भूमिका दी थी. वही केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पूरन की लखनऊ की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे. पूरन वेस्टइंडीज टीम की भी कप्तान रह चुके है.
IPL 2025 Retention LIVE Updates: निकोलस पूरन होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान
IPL 2025 Retention LIVE Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सबसे ज्यादा रुपये में निकोलस पूरन को रिटेन किया है. उनको टीम ने 21 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा है. वही रवि बिश्नोई और मयंक यादव को 11 करोड़ रुपये मिले है. जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में रिटेन किए गए. आयुष बदोनी और मोहसिन खान को 4 – 4 करोड़ रुपये दिए गए है. इन खिलाड़ियों के रिटेन करने के बाद अब लखनऊ के पर्स में 69 करोड़ रुपये बचे है.
IPL 2025 Retention LIVE Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें केएल राहुल और क्रुनाल पांड्या को जगह नहीं दी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें