SRH Retention List IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस प्लेयर पर लुटाए 23 करोड़ रुपये, 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन

SRH Retention List IPL 2025: हैदराबाद ने पिछले आईपीएल सीजन में फाइनल तक का सफर किया था जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Published date india.com Published: October 31, 2024 7:12 PM IST
Heinrich Klaasen retention in IPL 2025, SRH retention on Heinrich Klassen for IPL 2025, SRH, Sunrisers Hyderabad, Travis Head retention in IPL 2025, Pat Cummins Retention in IPL 2025, Abhishek Sharma retention in IPL 2025, IPL 2025, IPL 2025 retention news, IPL 2025 SRH retention, IPL 2025 Sunrisers Hyderabad retention, cricket, cricket news, latest cricket news
SRH's explosive batter Heinrich Klaasen. (PIC - X)

नई दिल्ली: आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. फ्रेंचाइजी ने एक ही खिलाड़ी पर 23 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. हैदराबाद ने आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों को बरकरार रखने की कीमत (रिटेंशन) में सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और ट्रेविस हेड को रिटेन किया है. फ्रेंचाइजी के पास अब नीलामी में शामिल होने के लिए 45 करोड़ रुपये बचे हैं.

IPL 2025 Retention: दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को किया रिलीज, अक्षर, कुलदीप, स्टब्स और पोरेल हुए रिटेन

हैदराबाद ने क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में, पैट कमिंस को 16 करोड़ रुपये में, अभिषेक शर्मा को 16 करोड़ रुपये में, ट्रेविस हेड को 14 करोड़ रुपये में और नीतीश रेड्डी को 06 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

10 खिलाड़ी जो IPL इतिहास में अभी तक नहीं हुए रिलीज, फ्रेंचाइजी ने दिखाया अटूट विश्वास

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पिछले आईपीएल सीजन में कई विस्फोटक पारियां खेली थी. अभिषेक ने आईपीएल 2024 में 16 मैचों में 204.22 के स्ट्राइक-रेट से तीन अर्धशतक के साथ 484 रन बनाए थे. टीम ने फाइनल तक का सफर किया था जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

IPL 2025 Retention: गुजरात टाइटंस ने 5 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, कप्तान नहीं इस प्लेयर को मिला सबसे ज्यादा पैसा

हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को बरकरार रखने और नीलामी के लिये 120 करोड़ रूपये का पर्स है । टीम छह खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती है. टीम के पास सभी खिलाड़ियों को रिलीज करने और ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) कार्ड लेकर नीलामी में उतरने का भी विकल्प है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.