IPL 2025 Retention: दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को किया रिलीज, अक्षर, कुलदीप, स्टब्स और पोरेल हुए रिटेन

Rishabh Pant to go into mega auction: पंत 2016 से ही दिल्ली के साथ हैं और 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान भी बन गए थे.

Published date india.com Updated: October 31, 2024 5:45 PM IST
IPL 2025, IPL mega auction, IPL auction, IPL retention, IPL 2025 auction, IPL 2025 Retention Announcement, IPL 2025 retained players, IPL 2025 retain players list, IPL 2025 players released, IPL retention timing, MI IPL retention, SRH IPL retention, KKR IPL retention, CSK IPL retention, PBKS IPL retention, DC IPL retention, LSG IPL retention, GT IPL retention, RCB IPL retention, RR IPL retention, Ravindra Jadeja, Ruturaj Gaikwad, Matheesha Pathirana, Shivam Dube, Rachin Ravindra, MS Dhoni, Dhoni CSK, IPL retention rules, Right to Match card IPL, IPL retention strategy, Indian Premier League, BCCI, Cricket News
Rishabh Pant

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जाने वाले बड़े नामों में से एक होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के मालिक और पंत के बीच रिटेंशन को लेकर पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी जोकि बेनतीजा रही और फ्रेंचाइजी ने पंत को रिलीज कर दिया है. पंत अब आगामी आईपीएल ऑक्शन में नजर आएंगे.  पंत 2016 से ही दिल्ली के साथ थे और 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान भी बन गए थे.

दिल्ली ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है वह हैं: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल. दिल्ली ने कुलदीप को 13.25 करोड़ रुपये में, अक्षर को 16.50 करोड़ रुपये में, स्टब्स को 10 करोड़ रुपये में और अभिषेक पोरेल को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

IPL 2025 Retention Day LIVE Streaming: कब होगा आईपीएल रिटेंशन का ऐलान? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

दिल्ली के पास अब दो आरटीएम का विकल्प रहेगा, उम्मीद की जा रही है कि वे इसका इस्तेमाल पंत को वापस लाने के लिए कर सकते हैं।

ऋषभ पंत पिछले 9 साल से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. उन्होंने साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ही आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और बाद में वे कप्तान भी बने थे. दिल्ली द्वारा रिटेन नहीं होने के बाद पंत का नाम अब ऑक्शन टेबल पर नजर आएगा. ऐसा माना जा रहा है कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने साथ जोड़ सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.