आईपीएल 2025 में फिर दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, बीसीसीआई ने थाला के लिए नियम में कर दिया बदलाव

आईपीएल 2025 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी का जादू देखने को मिल सकता है. उनके लिए बीसीसीआई ने एक खास नियम में बदलाव किया है.

Published date india.com Published: September 29, 2024 8:34 AM IST
आईपीएल 2025 में फिर दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, बीसीसीआई ने थाला के लिए नियम में कर दिया बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को पूरी दुनिया में फैंस देखते है. वही आईपीएल 2025 के सीजन से पहले बीसीसीआई मेगा ऑक्शन का आयोजन करवाने वाली है. बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन को लेकर सारे नियम जारी कर दिए हैं.

बीसीसीआई ने जिन नियमों को जारी किया है. उससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी खुश हो गए है. वही इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का जादू एक बार फिर से आईपीएल में देखने को मिला सकता है. बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी में काफी बदलाव किए है. इस बदलाव से भारत के पूर्व कप्तान को फायदा होने वाला है.

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए जो नियम जारी किए है. उसमें हर टीम 5 खिलाड़ी को रिटेन और 1 खिलाड़ी के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है. कुल मिलाकर एक टीम 6 खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा सकती है. इसमें 5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल होगा. वही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर ये है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते है. जिसको लेकर बीसीसीआई ने अपने नियम में काफी कुछ बदल दिया है.

बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन से पहले नियम नंबर 7 के बारे में जानकारी दी है. इस नियम में अगर कोई भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका है और ऐसी स्थिति में उस खिलाड़ी को 5 साल के बाद आईपीएल की नीलामी में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी टीम अपने साथ जोड़ सकती है. इसमें आगे बताया गया है कि इस दौरान उस प्लेयर का 5 साल से बीसीसीआई का कोई कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं होना चाहिए.

बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी खेल सकते है धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में भी सीएसके को 5 बार खिताब दिला चुके है. धोनी आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक है.  एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है.

अगर धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आते है तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उनको बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकती है. आईपीएल में धोनी का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खबर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.