RCB के नए कप्तान को लेकर विराट कोहली ने ये क्या बोल दिया? बाद में फैंस से की ये खास अपील
Virat Kohli Backs Captain Rajat Patidar To Lead RCB: पाटीदार ने बेंगलुरु की टीम के लिए अब तक 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं.
Virat Kohli, Rajat Patidar, RCB
बेंगलुरु: भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे. आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं. उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की. पाटीदार को फाफ डु प्लेसी की जगह कप्तान बनाया गया. डु प्लेसी अब दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे.
कोहली ने टीम के अनबॉक्स कार्यक्रम में सोमवार को आरसीबी प्रशंसकों से कहा, '' यह लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाला है. वह अच्छा कप्तान साबित होगा. उसके पास वह सब कुछ है जो सफल होने के लिये चाहिए.''
आरसीबी ने कभी आईपीएल नहीं जीता लेकिन कोहली आशावान हैं. उन्होंने कहा , '' हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी है. मैं 18 साल से खेल रहा हूं और आरसीबी से प्यार है. हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं काफी रोमांचित हूं.''
पाटीदार ने कहा , '' विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड ने आरसीबी के लिये खेला है. मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं. मुझे शुरू ही से यह टीम पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला.''
आईपीएल में कैसा रहा है पाटीदार का अब तक का प्रदर्शन?
पाटीदार ने बेंगलुरु की टीम के लिए अब तक 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं. पाटीदार का औसत 34.74 है और वो बेंगलुरु के लिए एक शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. रजत पाटीदार पहली बार आईपीएल में कप्तान बने हैं.
IPL 2025 में RCB का शेड्यूल
RCB vs KKR 22 मार्च, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
RCB vs CSK 28 मार्च, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
RCB vs GT 2 अप्रैल, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs MI 7 अप्रैल, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
RCB vs DC 10 अप्रैल, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs RR 13 अप्रैल, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
RCB vs PBKS 18 अप्रैल, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs PBKS 20 अप्रैल, महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, चंडीगढ़
RCB vs RR 24 अप्रैल, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs DC 27 अप्रैल, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
RCB vs CSK 3 मई, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs LSG 9 मई, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
RCB vs SRH 13 मई, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB vs KKR 17 मई, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें