Ipl 2025 Will Mustafizur Rahman Play For Delhi Capitals Bcb Denies Knowledge Of Any Deal
मुस्ताफिजुर रहमान के क्या IPL 2025 में खेलने पर फंस गया है पेच? BCB बोला- साइन करने की हमें कोई खबर नहीं
मीडिया में बुधवार को खबरे थीं कि जब जैक फ्रेजर मैकगर्क ने IPL में लौटने से इनकार कर दिया है तो दिल्ली ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को सब्सीट्यूट कर लिया है.
नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के चलते एक सप्ताह के लिए स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) शनिवार से दोबारा शुरू हो रही है. इस बीच कई विदेशी खिलाड़ी या तो डर से या फिर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते इस सीजन के बाकी बचे मैचों का हिस्सा नहीं बना पाएंगे. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अपने युवा ओपनिंग बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क से झटका लगा है क्योंकि वह 8 मई को धर्मशाला में खेले जा रहे मैच के अचानक रुकने से बहुत डर गए थे.
इसके बाद उन्होंने स्वदेश (ऑस्ट्रेलिया) लौटकर दोबारा इस सीजन के लिए इस लीग से जुड़ने से इनकार कर दिया है. इस बीच खबरें थीं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उनकी जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को सब्सीट्यूट किया है. लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई खबर ही नहीं है.
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने इसकी घोषणा की थी कि उसने जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर को साइन किया है. आमूमन आईपीएल किसी खिलाड़ी की घोषणा तभी करता है, जब वह किसी खिलाड़ी के घरेलू बोर्ड से उसके खेलने पर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट) ले लेता है. हालांकि यह मामला कुछ अलग दिख रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसे किसी भी आवेदन का इंतजार है. उन्हें न तो IPL और न ही मुस्तफिजूर की ओर से ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है.
चौधरी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो को बताया कि मुस्तफिजूर को तय शेड्यूल के मुताबिक संयु्क्त अरब अमीरात (UAE) में जाना है. हमें आईपीएल के अधिकारियों की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है. न ही मुझसे मुस्तफिजूर की ओर से ऐसा कोई संपर्क किया गया है.
बताया जा रहा है कि मुस्तफिज़ुर के पास एक आकर्षक अनुबंध है, और फ्रैचाइज़ी (दिल्ली कैपिटल्स) वर्तमान में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ उन्हें जल्दी ही रिलीज करने की कोशिश कर रही है. जैसा कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय है, संबंधित क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ी के आईपीएल अनुबंध का एक प्रतिशत भी मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.