IPL 2026: किसके प्यार में गिरफ्तार हो रहे अर्शदीप सिंह! एयरपोर्ट पर साथ, गुरुद्वारे में साथ- वायरल हो रहे वीडियो

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:April 14, 2026 2:14 PM IST

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का फॉर्म अभी तक कुछ खास नहीं दिखा है. लेकिन इन दिनों वह ऑफ क्रिकेट किसी खास वजह से चर्चों में खूब हैं.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का इन दिनों आईपीएल में फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा है. लेकिन उनके चर्चे क्रिकेट मैदान से बाहर खूब हैं. अर्शदीप के रिलेशनशिप में होने की खबरें खूब उड़ रही हैं. इस स्टार तेज गेंदबाज को पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर (Samreen Kaur) के साथ देखा जा रहा है. इन दोनों ने भले अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा नहीं है लेकिन दोनों ने इन खबरों का खंडन भी नहीं किया है और दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक ही तस्वीर साझा कर इन खबरों को पुख्ता कर रहे हैं.

Advertising
Advertising

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के वायरल हो रहे वीडियो

सबसे पहले अर्शदीप सिंह का समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट पर वीडियो आया था, जिसमें दोनों साथ-साथ दिखाई दिए थे. इसके बाद अर्शदीप इस पंजाबी अदाकारा के साथ स्टेडियम के स्टैंड में दिखे और दोनों यहां भी गुफ्तगू कर रहे थे. अब ताजा वीडियो एक गुरुद्वारे का है. बताया जा रहा है अर्शदीप गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने पहुंचे थे. इस दौरान समरीन भी उनके साथ थीं. दोनों ने एक ही तस्वीर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी.

दोनों ने एक ही तस्वीर को किया साझा

दोनों ने जब एक ही तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो फैन्स को यह भरोसा हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इससे साफ है कि दोनों अब फैन्स से अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ छिपाना नहीं चाहते.

अर्शदीप ने IPL में चमक बिखेरकर टीम इंडिया में बनाई जगह

27 वर्षीय के क्रिकेट करियर की बात करें तो साल 2019 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. यहां कमाल दिखाने के बाद उन्हें साल 2022 में भारत की टी20 टीम में जगह मिल गई. अर्शदीप आईपीएल में शुरुआत से ही पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 8 सीजन में 86 मैच खेलकर 99 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

IPL 2026 अर्शदीप के लिए अभी नहीं रहा खास

हालांकि इस स्टार तेज गेंदबाज का मौजूदा सीजन अभी तक बहुत फीका रहा है. उन्होंने 4 मैच खेलकर सिर्फ 2 ही विकेट अपने नाम किए हैं. वह शुरुआती 3 मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे. शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले मैच में उन्होंने 2 विकेट लेकर अपने विकेट का खाता खोला. बता दें अर्शदीप सिंह भारत की दो-दो टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा बन चुके हैं. भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें