
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 मिनी-ऑक्शन अगले सप्ताह 16 दिसंबर को अबूधाबी में होनी है. नीलामी में पहले करीब 1300 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी, लेकिन अब इसे घटकार 350 तक सीमित कर दिया गया है. मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्टर करवाने वाले करीब 1000 खिलाड़ियों की बीसीसीआई ने छंटनी कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी में अब कुल 350 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.
हाल ही में वनडे में संन्यास से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम भी अंतिम सूची में शामिल किया गया है. उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है. स्मिथ आखिरी बार 2021 में आईपीएल में खेले थे.
Year Ender 2025: ना बाबर ना ही अफरीदी… पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी
रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था. इसे बाद में घटाकर 1005 पर दिया गया था. इन खिलाड़ियों में से ही अंतिम 350 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है. आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमें इन 350 खिलाड़ियों में से ही बाकी बचे 77 स्थान को भरेंगे.
नीलामी में खिलाड़ियों के पहले सेट में भारत और मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं. इन दोनों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है. शॉ 2018 से 2024 तक आईपीएल में खेले थे, लेकिन पिछली बार नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. सरफ़राज़ 2021 के बाद से इस प्रतियोगिता में नहीं खेले हैं.
आईपीएल द्वारा साझा की गई सूची में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और जेक फ्रेजर मैकगर्क के अलावा न्यूजीलैंड और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी शामिल हैं. इनमें से प्रत्येक का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज किए गए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले कुणाल चंदेला और अशोक कुमार भी नीलामी की अंतिम सूची में शामिल हैं.
तीन बार की विजेता केकेआर 64.3 करोड़ रुपये की सबसे अधिक धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगी. उसके बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है जिसके पास 43.4 करोड़ रुपये की धनराशि बची है. एक बार आईपीएल खिताब जीत चुकी सनराइजर्स हैदराबाद 25.5 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है.
नीलामी की अंतिम सूची में इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ, तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, लियाम लिविंगस्टोन और टेस्ट सलामी बल्लेबाज बेन डकेट शामिल हैं. इस नीलामी में ग्रीन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया के कुल 19 खिलाड़ी सूची में शामिल हैं। इनमें ग्रीन के अलावा जोश इंगलिस, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और ब्यू वेबस्टर अन्य प्रमुख नाम हैं.
दक्षिण अफ्रीका के 15 खिलाड़ी नीलामी सूची का हिस्सा हैं। इनमें डिकॉक और मिलर के साथ तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएट्जी और ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी शामिल हैं. नीलामी की सूची में जगह बनाने वाले वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ, एकीम ऑगस्टे, शाई होप और रोस्टन चेस शामिल हैं.
श्रीलंका के जिन 12 खिलाड़ियों ने नीलामी सूची में जगह बनाई है उनमें वानिंदु हसरंगा, दुनीथ वेल्लालेज, महेश तीक्षाना, त्रवीन मैथ्यू, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा भी शामिल है. न्यूजीलैंड के 16 और अफगानिस्तान के 10 खिलाड़ियों को नीलामी सूची में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में रचिन रवींद्र भी शामिल हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में रहमानुल्लाह गुरबाज और नवीन उल हक भी शामिल हैं.
BCCI ने 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को क्यों नीलामी से बाहर रखा?
BCCI ने 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को इस लिए नीलामी से बाहर रखा है ताकि खिलाड़ियों की भीड़ को कम करके नीलामी की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सक. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के इस कदम से सभी फ्रेंचाइजियों को बेहतर तरीके से खिलाड़ियों को विश्लेषण और चयन करने में सुविधा मिलेगी. यही नहीं हर श्रेणी के खिलाड़ियों को क्रमवार तरीके से प्रस्तुत करने का पर्याप्त समय भी प्राप्त होगा. आईपीएल 2026 की नीलामी प्रक्रिया 16 दिसंबर को अबू धाबी में पूरी की जाएगी.
35 नए खिलाड़ी
यहीं नहीं 35 नए खिलाड़ियों का भी नाम सामने आया है. जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था. मगर अब उनका नाम ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा गया है. वो खिलाड़ी कुछ इस प्रकार हैं-
भारतीय खिलाड़ी: सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, ब्रिजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पारख, रोशन वाघसरे, यश डिचोलकर, अयाज खान, धुरमिल मटकर, नमन पुष्पक, परीक्षित वलसांगकर, पूरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत.
विदेशी खिलाड़ी: अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), कॉनर एज़थेरहुइज़न (दक्षिण अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका), बायंडा मजोला (दक्षिण अफ्रीका), ट्रैवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुशल परेरा (श्रीलंका), डुनिथ वेललेज (श्रीलंका) और अकीम अगस्टे (वेस्टइंडीज).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.