
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन को लेकर ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है. इस ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों पर नजर रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है. केकेआर के पास इस ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स था, जिसका फायदा उठाते हुए टीम ने ग्रीन के लिए बड़ी बोली लगाई. केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए कुल 25 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए, जिससे ये सौदा काफी सुर्खियों में आ गया.
हालांकि, इतनी बड़ी बोली लगने के बावजूद कैमरून ग्रीन को पूरे 25 करोड़ 20 लाख रुपये नहीं मिलेंगे. इसकी वजह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक खास नियम है. इस नियम के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को आईपीएल ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस नहीं दी जा सकती. इसलिए भले ही केकेआर ने ग्रीन पर बड़ी रकम खर्च की हो, लेकिन उन्हें केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. यह नियम आईपीएल 2025 सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों में संतुलन बनाए रखने के लिए लागू किया गया था.
बीसीसीआई ने यह नियम फ्रेंचाइजियों की चिंता को दूर करने के लिए बनाया था. कई टीमों ने शिकायत की थी कि कुछ विदेशी खिलाड़ी ज्यादा पैसे पाने के लिए सिर्फ मिनी ऑक्शन में ही हिस्सा लेते हैं. इससे टीमों का संतुलन बिगड़ जाता है और बजट की समस्या भी होती है. इसी वजह से बीसीसीआई ने तय किया कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम फीस तय की जाएगी. नियम के तहत अगर किसी विदेशी खिलाड़ी पर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगती है, तो अतिरिक्त रकम बीसीसीआई के पास जाएगी और उसका इस्तेमाल खिलाड़ियों की भलाई के लिए किया जाएगा.
इस नियम का सीधा असर कैमरून ग्रीन पर पड़ा है. केकेआर ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन ग्रीन को केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे. यानी उन्हें 7 करोड़ 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा. पिछली बार कैमरून ग्रीन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे. अब आईपीएल के 19वें सीजन में वे कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. केकेआर को उनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अगर कैमरून ग्रीन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 41.59 के शानदार औसत से 707 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छा योगदान दिया है और 41.5 के औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं. एक ऑलराउंडर के रूप में ग्रीन किसी भी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी होते हैं. केकेआर ने उन पर बड़ा दांव खेला है और आने वाले सीजन में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.