इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख सामने आ गई है. आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस साल 15 दिसंबर के आसपास को होगा. क्रिकबज की रिपोर्ट कहती है कि आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के इस ऑक्शन के लिए विंडो को छोटा कर दिया है. यह अब 13-15 दिसंबर के बीच होगा.
हालांकि यह साफ नहीं है कि ऑक्शन कहां होगा. क्या यह विदेश में करवाया जाएगा या फिर भारत में ही होगा. बीते दो साल से आईपीएल का ऑक्शन बाहर हो रहा है. इससे पहले 2023 में कोका-कोला एरिना दुबई में ऑक्शन हुआ था. वहीं बीते साल 2024 में सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ था. इससे पहले आईपीएल के ऑक्शन भारत में हुआ था.
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर होगी. यानी इस दिन तक फ्रैंचाइजी को बताना होगा कि वे किन खिलाड़ियों को रीटेन करेंगी. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कई खिलाड़ियों को हटा सकती हैं क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन बहुत खराब रहा है.
इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दीपक हूडा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और यहां तक कि डेवॉन कॉन्वे को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिलीज कर सकती है. रविचंद्रन अश्विन के हटने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में पहले से ही 9.75 करोड़ रुपये आ गए हैं.
इसके साथ ही यह भी खबर है कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि टीम उन्हें रोकने का प्रयास कर सकती है. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से श्रीलंका के स्पिनर वानिंडु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को भी रिल्जी किया जा सकता है. पर कुमार संगाकारा क्योंकि अब टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं तो शायद इन खिलाड़ियों को राहत मिल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.