IPL 2026: कैमरन ग्रीन ने तोड़े IPL ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. मंगलवार को मार्की खिलाड़ियों के पहले ही सेट में जैसे ही उनका नाम आया तो केकेआर ने उन्हें खरीदकर ही दम लिया....

Published date india.com Updated: December 16, 2025 3:37 PM IST
Cameron Green KKR 2026
कैमरुन ग्रीन @KKR के इंस्टाग्राम हैंडल से साभार

Indian Premier League Mini Auction 2026: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने IPL में विदेशी खिलाड़ियों के संदर्भ में नया इतिहास रच दिया है. आज आबू धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में वह 25.20 करोड़ रुपये की कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हो गए. वह अब इस लीग में सबसे महंगी कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन पर 24.75 करोड़ रुपये की नीलामी IPL 2024 में केकेआर ने ही लगाई थी.

Cameron Green KKR

IPL 2026 ऑक्शन में कैमरन ग्रीन

2 करोड़ के बेस प्राइज पर उतरे थे कैमरन ग्रीन

कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ उतरे थे. वह इससे पहले IPL 2023 और IPL 2024 में क्रमश: मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेले थे. लेकिन पिछले सीजन वह चोट के चलते इस लीग में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे.

बतौर बल्लेबाज ही कराया था अपना रजिस्ट्रेशन

इस नीलामी से पहले ही वह एशेज में खेलते दिखाई दिए, जहां वह बॉलिंग भी कर रहे हैं. हालांकि उनके मैनेजर ने इस ऑक्शन के लिए उनका नाम सिर्फ बल्लेबाजों की श्रेणी में दर्ज करा दिया था. लेकिन ग्रीन ने समय रहते ही मीडिया के माध्यम से यह साफ कर दिया था कि वह इस सीजन बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी करने के लिए तैयार हैं.

कुल 4 फ्रैंचाइजियों में थी ग्रीन को खरीदने की होड़

इसके बाद मंगलवार को जब ऑक्शन में उनका नाम सामने आया तो उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स में होड़ मच गई. आखिरकार KKR ने 25.20 करोड़ की भारी भरकम कीमत पर उन्हें अपने नाम कर लिया. इस ऑक्शन में ग्रीन को खरीदने की होड़ कुल 4 टीमों में नजर आई.

मुंबई इंडियन्स ने भी लगाया था दाव

मुंबई के पास इक ऑक्शन में बहुत बड़ा पर्स नहीं था लेकिन उसने 2.40 करोड़ तक उनका पीछा किया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और केकेआर इस दौड़ में कूद पड़े. राजस्थान ने इस ऑलराउंडर को 13.4 करोड़ में पीछे छोड़ दिया था. यहां से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें खूब भाव दिया और 25 करोड़ की कीमत लगाने के बाद अपने हाथ खड़े कर दिए. लेकिन नाइट राइडर्स किसी और मूड में ही थे और उन्होंने 25.20 करोड़ की कीमत लगाकर उन्हें अपने खेमे में कर लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

₹25.2 करोड़ कमाने के बाद भी सिर्फ ₹18 करोड़ ही कमा पाएंगे ग्रीन

बता दें कैमरन ग्रीन पर भले ही 25.20 करोड़ रुपये इस ऑक्शन में लुट गए हों लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस सीजन 18 करोड़ रुपये ही इस ऑक्शन से मिलेंगी. इसकी वजह यह है कि BCCI का नियम है कि मिनी ऑक्शन में IPL की सर्वोच्च कीमत या आईपीएल की सर्वोच्च रिटेंशन प्राइज में जो कीमत छोटी होती है. विदेशी खिलाड़ी को उससे ज्यादा कीमत नहीं मिल सकती. ऐसे में 18 करोड़ के बाद उन पर जो 7 करोड़ 20 लाख की नीलामी ऊपर गई है वह पैसा BCCI के पास जाएंगा, जिसे बोर्ड अपने खिलाड़ियों के वेलफेयर में खर्च करेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.