IPL 2026: हार की हैट्रिक के बाद चेन्नई की एक और मुश्किल परीक्षा- शनिवार को दिल्ली से भिड़ंत- क्या खुलेगा खाता

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 3 हार के बाद हार की हैट्रिक जमा बैठी है. टीम अब तक अपनी लय तलाश रही है और ऐसे में संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर अतिरिक्त दबाव भी होगा.

Published date india.com Published: April 10, 2026 7:06 PM IST
CSK vs DC
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स @BCCI-IPL

सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (CSK) का सामना करने उतरेगी तो उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन (Sanju Samson) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा. सीएसके को तीन अलग-अलग मैदानों पर हार का सामना करना पड़ा है और इस तरह से उसके लिए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही है. सीएसके को अगर अपना खाता खोलना है तो उसे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

अभी तक खेले गए तीन मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की अनुपस्थिति ने भी टीम के संतुलन को प्रभावित किया है. साउथ अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट से उबरकर वापसी करने की उम्मीद है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जो पिंडली में खिंचाव के कारण इस सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

सीएसके के लिए हालात बेकाबू होने से पहले सैमसन और गायकवाड़ की सलामी जोड़ी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. कार्तिक शर्मा को भी मध्य क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है, जबकि प्रशांत वीर ने निचले क्रम में अच्छा खेल दिखाया है. एकमात्र बल्लेबाज जिसने निरंतरता दिखाई है, वह सरफराज खान हैं, जो खुद को साबित करना चाहते हैं.

सीएसके के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 250 रन लुटाए, जो बल्लेबाजों के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य साबित हुआ. खलील अहमद को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने प्रति ओवर 12 या उससे अधिक रन लुटाए.

चेपॉक में यह सत्र का दूसरा मैच होगा. इससे पहले यहां जो पिछला मैच खेला गया था उसमें पंजाब किंग्स में 210 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया था. दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली में खेले गए पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स के हाथों एक रन से मिली हार से आहत होगी. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम आईपीएल जैसे बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लय बरकरार रखने के महत्व को समझती है और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सीएसके की मुश्किलें और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होगी.

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ स्कोर बराबर करने के लिए डेविड मिलर का एक रन लेने से इनकार करना पूरे सत्र में बहस का विषय बना रहेगा, लेकिन निश्चित रूप से ड्रेसिंग रूम में इस पर चर्चा नहीं होगी. साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज का यह फैसला उनके दिमाग पर असर डाल सकता है. उन्होंने अंतिम गेंद पर मैच खत्म करने का बीड़ा उठाया था लेकिन वह इसमें नाकाम रहे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शुरू के कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी पिछले मैच में नहीं चल पाए थे. उन्होंने अपने चार ओवरों में 55 रन लुटा दिए थे. इसके कारण दिल्ली को पावरप्ले में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में लुंगी एनगिडी ने टी20 विश्व कप का अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. बल्लेबाजी में केएल राहुल की पिछले मैच में फॉर्म में वापसी टीम के लिए सकारात्मक संकेत है लेकिन नितीश राणा अभी तक उसके बल्लेबाजी क्रम में कमजोर कड़ी साबित हुए हैं. उन्हें जल्द से जल्द बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है.

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.