IPL Final: RCB vs GT- संडे को खिताब का फैसला- कैसी है अहमदाबाद स्टेडियम की पिच, जानिए मौसम का हाल
IPL के दोनों फाइनलिस्ट अब तय हो चुके हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब बचाने उतरी RCB यहां मेजबान टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. जानें कैसा है यहां पिच और मौसम का हाल...
IPL 2026 फाइनल- गुजराट बनाम बेंगलुरु @IPL-BCCI
IPL के फाइनल की दोनों टीम अब तय हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम पहला क्वालीफायर जीतकर पहले ही पहुंच गई थी, जबकि गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर यहां पहुंची है. इस सीजन अपना खिताब बचाने उतरी RCB की टीम इस क्रम में अब एक जीत दूर है. टूर्नामेंट में इस सीजन का अंतिम और फाइनल मैच रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
RCB vs GT की इस सीजन चौथी भिड़ंत
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स की बात करें तो लीग स्टेज में दूसरे पायदान पर रहने वाली जीटी को क्वॉलीफायर 1 में RCB टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन यह इन दोनों टीमों के बीच चौथी भिड़ंत होगी. दोनों टीमों एक-दूसरे के खिलाफ लीग स्टेज में एक जीत और एक हार का सामना कर क्वॉलीफायर में भिड़ी थीं. अब RCB का पलड़ा उस पर भारी दिख रहा है.
10वीं बार भिड़ेंगे बेंगलुरु और गुजरात
दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यह दोनों के बीच 10वीं भिड़ंत होगी. अब तक खेले 9 मैचों में से गुजरात ने 4 में, जबकि बेंगलुरु ने 5 में जीत दर्ज की है. RCB ने इस टीम के सामने अधितकम 254 रन बनाए हैं, जबकि इस टीम के सामने गुजरात का सर्वोच्च स्कोर 205 ही है.
कैसी होगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बात करें तो 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा किकेट स्टेडियम है. यहां यूं तो मैदान के सेंटर में करीब 1 दर्जन पिचे हैं. आखिरी बार यहां 21 मई को कोई मैच खेला गया था, जब चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें अपने-अपने आखिरी लीग मैच में यहां भिड़ी थीं. ऐसे में पिच क्यूरेटर्स को फाइनल मैच के लिए शानदार पिच तैयार करने के लिए 9 दिनों का पर्याप्त समय मिला होगा.
यहां खेले गए आखिरी मैच का हिसाब-किताब
उम्मीद की जा रही है कि यह पिच हाई स्कोरिंग वाली पिच हो सकती है. जैसा आईपीएल के इस पूरे ही सीजन देखने को मिला है कि ज्यादातर मैचों में टीमें 200 का आंकड़ा आराम से पार कर रही हैं. इतना ही नहीं इन बड़े स्कोर का पीछा करने उतर रही टीमें भी आराम से लक्ष्य तक पहुंच रही हैं. अगर इस फाइनल के लिए वही पिच रहती है, जो 21 मई को GT vs CSK मैच में थी, तो बेहतरीन बैटिंग पिच थी, जहां गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे. CSK की टीम 13.4 ओवर में 140 रन बनाकर सिमट गई थी. इस पिच से एक साइड की स्केयर बाउंड्री 62 मीटर, दूसरे और की स्केयर बाउंड्री 70 मीटर रहती है, जबकि सीधी बाउंड्री 72 मीटर की रहती है.
कैसा होगा अहमदबाद का मौसम
अहमदाबाद में रविवार के मौसम की बात करें तो यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिन का अधिकतम तापमान यहां 41°C रहेगा. शाम को मैच के दौरान यहां पारा गिरकर 33°C तक पहुंच जाएगा. बारिश की कोई आशंका नहीं है, जबकि हवा में नमी का स्तर 48% तक रहेगा. हवाओं की रफ्तार यहां 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, जो शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्से से चलेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें