IPL 2026: गुजरात बनाम चेन्नई मैचों में हुआ अदल-बदल, BCCI ने इस वजह से मैचों का वेन्यू किया एक्सचेंज

BCCI ने एक अहम फैसला लेते हुए तय शेड्यूल में दो मैचों के स्थान में अदल-बदल किया है. इसकी वजह निकाय चुनाव हैं. चेन्नई की टीम गुजरात से अब पहले अपने घर में खेलेगी,जबकि बाद में वह अहमदाबाद आएगी.

Published date india.com Published: April 13, 2026 10:24 PM IST
CSK Team
चेन्नई सुपर किंग्स @IPL-BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) 2026 के दो मुकाबलों का वेन्यू बदला है. इसकी वजह अहमदाबाद और गुजरात के अन्य इलाकों में नगर निगम चुनाव हैं. अहमदाबाद के अलावा, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, करमसद-आनंद, गांधीधाम, नाडियाड, नवसारी, पोरबंदर, मेहसाणा, मोरबी, वापी और सुरेंद्रनगर में भी नगर निगम चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से जारी एक बयान में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर का मुकाबला मूल रूप से 26 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था, लेकिन अब यह उसी तारीख को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, मैच अपने मूल समय यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे ही शुरू होगा.

नतीजतन, दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच, जो 21 मई की शाम को चेन्नई में खेला जाना था, अब अहमदाबाद में होगा और उसका मूल समय शाम 7:30 बजे ही रहेगा.

अभी तक, आईपीएल 2026 के शेष कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मंगलवार शाम को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी. इससे पहले सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 23 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी शुरुआत की थी. यह टीम फिलहाल 4 में से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है.

दूसरी ओर, शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी 4 में से 2 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद अगले 2 मुकाबलों को अपने नाम किया था. आईपीएल 2022 की विजेता टीम अब शुक्रवार को अहमदाबाद में केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

बता दें इससे पहले BCCI ने 5 राज्यों में विधान सभा की तारीखों के चलते अपना शेड्यूल दो चरणों में घोषित किया था. पहले चरण में शुरुआती 20 मैचों की घोषणा की गई थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने जब पांचों राज्यों में विधान सभा चुनावों की तारीखों और चुनाव के चरणों और मतगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया तो इसके बाद बोर्ड ने अपने मैचों के स्थान में चुनावी राज्यों से टकराव न हो. इसका ख्याल रखते हुए बाकी का शेड्यूल जारी किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अब गुजरात में जब नगर निगम चुनावों की तारीखों की बात फंसी तो उसने इन दो टीमों के मैचों का शेड्यूल आपस में बदलकर इस स्थिति को भी बैलेंस कर लिया है.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.