SRH की जीत के बाद ईशान किशन ने ये क्या किया! CSK को सीटी बजाकर चिढ़ाया, VIDEO वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने वाले ईशान किशन ने अपनी टीम की जीत के बाद चेन्नई के फैन्स से विसल फोड़ू वाले अंदाज में मौज ली.
ईशान किशन @IPL-BCCI
आईपीएल में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत के साथ प्लेऑफ की दो और टीमों की बुकिंग पक्की हो गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को ही सबसे पहले अपनी जगह पक्की कर ली थी. इसके बाद सोमवार को सनराइजर्स की जीत के साथ उसकी और गुजरात टाइटन्स की भी प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई है. अब इस दौड़ में 4 में से 3 टीमों के नाम तय हो चुके हैं, जबकि एकमात्र स्थान के लिए 5 टीमों में संघर्ष जारी है. सनराइजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन को यहां प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया लेकिन यहां उनके खेल से ज्यादा चर्चाएं उनके उस जेश्चर की हो रही हैं, जो उन्होंने मैच के बाद किया.
ईशान किशन ने टीम की जीत के बाद चेन्नई के फैन्स से मौज ली. चेन्नई की टीम विसल फोड़ू सेलीब्रेशन के लिए जानी जाती है लेकिन जब चेपॉक (एमए चिदंबरम स्टेडियम) के मैदान पर चेन्नई अपने घर में ही यह मैच हार गई तो येलो आर्मी के फैन्स निराश थे और मैच से पहले वे जो विसल फोड़ू सेलीब्रेशन कर रहे थे वह इस निराशा में पीछे छूट गया.
इस बीच ईशान किशन टीम की जीत से खुश होकर चेन्नई के फैन्स की ओर विसल फोड़ू करके मौज लेने लगे. उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया. जाहिर है कि चेन्नई के फैन्स को ईशान की यह हरकत पसंद नहीं आई है लेकिन अब इस सीजन इसका जवाब वह और उनकी टीम शायद ही उन्हें दे पाएं. इसकी वजह यह है कि दोनों टीमों के लीग मैच खत्म हो चुके हैं चेन्नई की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से दूर दिख रही है. ऐसे में अब फैन्स और CSK को ईशान को इस विसल फोड़ू का बदले के लिए अगले सीजन का इंतजार करना होगा.
बता दें इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने सनराइजर्स को यहां 181 रनों की चुनौती पेश की थी. इसके जवाब में उसने ईशान किशन की धांसू पारी के दम पर यह मैच 6 गेंदें बाकी रहते अपने नाम कर लिया. किशन ने 47 बॉल की अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 70 रन बनाए. वह तब आउट हुए, जब उनकी टीम जीत से सिर्फ 6 रन दूर खड़ी थी. उनके अलावा हेनरिक कलासेन (47) ने भी सिर्फ 26 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें