IPL 2026: जोश हेजलवुड के नाम दर्ज स्पेशल रिकॉर्ड, दूसरा कोई नहीं ऐसा
जोश हेजलवुड अपने करियर का तीसरा आईपीएल फाइनल खेलने उतरे थे और उन्होंने अपने सभी फाइनल में जीत का हिस्सा रहने का रिकॉर्ड बनाया है.
जोश हेजलवुड @IPL-BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. वह इस बार अपना पिछला खिताब बचाने का लक्ष्य लेकर टूर्नामेंट में उतरी थी. इस सीजन 16 मैच खेलकर उसने अपना यह मिशन कामयाब कर लिया है. इस लीग में 18 सीजन तक अपने पहले खिताब का इंतजार करती रही RCB की इस जीत में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुज भी भूमिका भी खास रही. टीम को दोनों खिताब जिताने में उनका अहम योगदान है.
बतौर खिलाड़ी हेजलवुड आईपीएल के तीन खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं. RCB की ओर से दो खिताबी जीत का हिस्सा रहने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपना पहला खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ रहते हुए 2021 में जीता था.
हालांकि सीएसके ने इस सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद वह सीजन 2022 वह RCB का हिस्सा बन गए. अब वह ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के 3 या इससे ज्यादा फाइनल खेलकर सभी में जीत का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी हैं.
बता 35 वर्षीय हेजलवुड ने साल 2020 में इस लीग में डेब्यू किया था, जब वह सीएसके का हिस्सा थे. उनकी मौजूदगी में सीएसके ने 2021 का खिताब अपने नाम किया. हेजलवुड ने उस सीजन 9 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद RCB की ओर से 2025 और 2026 का फाइनल खेले और जीतने में कामयाब रहे. RCB की पहली खिताबी जीत में उन्होंने 12 मैच खेलकर 22 विकेट अपने नाम किए थे. इस सीजन 13 मैचों में उन्होंने 15 विकेट ही अपने नाम किए. इस बार भले विकेट्स का अंबार नहीं लगा पाए लेकिन टीम की जीत में उन्होंने योगदान जरूर दिया.
35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इस लीग में अब तक 52 मैच खेलकर कुल 72 विके अपने नाम किए हैं. उन्होंने इस लीग में पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस इसी सीजन आया, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें