IPL 2026: सुनील नारायण बोले- KKR को आंद्रे रसल की कमी खलेगी लेकिन 'X-फेक्टर' साबित हो सकता है यह खिलाड़ी

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:December 5, 2025 6:36 PM IST

IPL के 19वें सीजन से पहले विस्फोटक बल्लेबाज और ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऐसे में टीम को उनकी कमी खलेगी लेकिन सुनील नारायण को लगता है कि अपनी स्पीड से यह खिलाड़ी कर सकता है भरपाई...

Advertising
Advertising

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल के 19वें सीजन में काफी नई-नई दिख सकती है. टीम ने इस सीजन से पहले वेंकटेश अय्यर समेत कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जबकि उसके विस्फोटक बल्लेबाज और ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने खुद को रिलीज होने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया. ऐसे में टीम को अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के लिए कई नए समीकरण तलाशने होंगे. टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर सुनील नारायण ने इस पर अपनी राय रखी है. उन्होंने माना कि नए सीजन में टीम को आंद्रे रसल की मैदान पर पॉवर हिटिंग की कमी खलेगी.

हालांकि वह यह भी मानत हैं कि टीम में पहली बार खेलने के तैयार युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक इसकी भरपाई कर सकते हैं. नारायण ने कहा कि उमरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं, जिसके कारण वह टीम के लिए एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं. यह तेज गेंदबाज कूल्हे की चोट के कारण पिछले सत्र में बाहर रहने के बाद केकेआर के लिए डेब्यू के लिए तैयार हैं. सुनील नारायण को लगता है कि जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज में फ्रेंचाइजी का अगला तुरूप का इक्का बनने की क्षमता है.

नारायण ने यहां पीटीआई से कहा, 'वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं. मुझे लगता है कि आईपीएल में छोटे मैदान और अच्छी पिचें होने के कारण आपको तेज गेंदबाजी के लिए एक एक्स फैक्टर की जरूरत होती है. मुझे लगता है कि उमरान काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा.'

उमरान ने 18 महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद इस घरेलू सत्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली में पांच विकेट लेकर उन्होंने तुरंत ही अपनी लय पकड़ ली. उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने 37 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी गति और तेज उछाल से केकेआर के अपने साथी रिंकू सिंह सहित अन्य बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उमरान को आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था लेकिन चोटिल होने के कारण वह पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे. केकेआर को तीन आईपीएल खिताब दिलाने वाले अहम सदस्य नारायण ने कहा, 'उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे. मैं उन्हें 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं.'

रसल ने हाल में आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की और नारायण ने कहा कि टीम को उनकी कमी खेलेगी. उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हमें मैदान पर ड्रेरस (रसेल) की कमी खलेगी. एक बार जब वह बल्लेबाजी के लिए उतर जाते हैं और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं तब तक कितना भी बड़ा लक्ष्य हो उसे हासिल करने की संभावना बनी रहती है. उनकी जगह को भरना एक चुनौती होगी.'

(एजेंसी: भाषा)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें