स्टीव स्मिथ की अभी भी IPL में खेलने की चाहत, ग्लेन मैक्सवेल बाहर- मिनी ऑक्शन में 77 स्लॉट्स के लिए 1355 खिलाड़ी दौड़ में

16 दिसंबर पर आबू धाबी में आयोजित होने वाले IPL के मिनी ऑक्शन के लिए इस बार 1355 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस लीग में अभी भी खेलने को बेकरार हैं.

Written by: Arun Kumar
Published: December 2, 2025, 9:51 AM IST

IPL के 19वें सीजन के लिए 16 दिसंबर को आबू धाबी में मिनी ऑक्शन की तारीख तय हो चुकी है. इस बीच जल्दी ही BCCI इस ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे खिलाड़ियों की सूची जारी कर देगा. बोर्ड के यह सूची जारी करने से पहले क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि इस बार खिलाड़ियो की इस नीलामी में कुल 1355 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए अपने नाम रजिस्टर कराए हैं. इस मिनी ऑक्शन में लीग की सभी 10 फ्रैंचाइजियों के पास कुल 77 खिलाड़ियों के स्लॉट्स बचे हैं, जिनमें से 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस लीग में 2021 के बाद से नहीं खेल पाए हैं लेकिन वह इस बार भी इस लीग में खेलने की इच्छा जता रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर नीलामी के लिए अपना नाम दिया है. वहीं उनके हमवतन और टी20 फॉर्मेट में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम इस लिस्ट में नहीं देखकर क्रिकेट पंडितों को हैरानी जरूर हो रही है.

इस मिनी ऑक्शन में भारत की ओर से मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, दीपक हूडा, वेंकटेश अय्यर, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, उमेश यादव जैसे बड़ नाम भी अपने लिए फिर से किसी फ्रैंचाइजी में खेलने का मौका ढूंढेंगे.

वहीं विदेशी खिलाड़ियों की सूची में कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, जेमी स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, रचिन रवींद्रा, वनिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हालांकि इस बार पंजाब किंग्स से रिलीज हुए विस्फोटक बल्लेबाज और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम लिस्ट में न देखकर सबी चौंक गए हैं.

बता दें इस मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों के स्लॉट्स उपलब्ध हैं और उसके पर्स में 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 10 खिलाड़ियों के स्लॉट्स मौजूद हैं लेकिन इसके लिए उसके पर्स में सिर्फ 25.5 करोड़ रुपये ही बचे हैं. वहीं 5 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार अपने 9 बचे स्लॉट्स के लिए इस ऑक्शन में 43.4 करोड़ रुपये लेकर बैठेगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.