IPL 2026: LSG को हराकर RCB की निकली लॉटरी, प्वॉइंट्स टेबल में नंबर 1 और विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप

बुधवार को अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भिड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उसे 5 विकेट से मात दी. विराट ने भी यहां 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Published date india.com Updated: April 16, 2026 9:26 AM IST
Virat Kohli RCB Orange Cap
विराट कोहली (दाएं) @IPL-BCCI

आईपीएल (IPL 2026) के इस सीजन में अपना खिताब बचाने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए उसकी चौथी जीत बहुत खास रही. बुधवार को अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए इस मैच में उसने 5 विकेट से जीत दर्ज की. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को यूं तो हाई स्कोरिंग मैदान माना जाता है लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ यहां 20 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना पाई. उसने पारी की अंतिम बॉल तक अपने सभी 10 विकेट गंवा दिए.

29 बॉल बाकी रहते जीती RCB, विराट ने ठोके 49 रन

RCB ने 29 बॉल बाकी रहते 5 विकेट से बड़े ही आराम से यह मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही RCB अब प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है, जबकि उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा (228) रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप को अपने सिर पर सजा लिया है.

प्वॉइंट्स टेबल में नंबर 1 RCB

यह इस सीजन उसका 5वां मैच था और 4 जीत के साथ उसके 8 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट (NRR) +1.503 है. नंबर 2 पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स (RR) के भी 8 ही अंक हैं, लेकिन उसका NRR (+0.889) RCB से पीछे है और इसके चलते वह दूसरे पायदान पर खिसक गई है. 4 मैच खेलने तक अजेय बनी हुई पंजाब किंग्स के भी 7 ही अंक हैं और वह नंबर 3 पॉजिशन पर है. आइए विस्तार से जानते हैं कि RCB-LSG मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है.

IPL 2026 अंक तालिका

क्रम टीम खेले जीते हारे रद्द अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 5 4 1 0 8 +1.503
2 राजस्थान रॉयल्स (RR) 5 4 1 0 8 +0.889
3 पंजाब किंग्स (PBKS) 4 3 0 1 7 +0.720
4 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 5 2 3 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 4 2 2 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटन्स (GT) 4 2 2 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5 2 3 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 5 2 3 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियन्स (MI) 4 1 3 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 5 0 4 1 1 -1.383

5 टीमों के हैं 4-4 अंक

नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने 5 मैचों में 4 अंकों के यह स्थान हासिल किया है. बता दें 4 अंकों वाली अभी तक कुल 5 टीमें हैं, जो NRR के लिहाज से क्रमश: नंबर 4, 5,6,7 और 8 पर हैं. इनमें 5वें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 4 मैचों में 4 अंक बनाए. गुजरात टाइटंस भी इतने ही मैचों में 4 अंकों के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंकों के साथ 7वें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ 8वें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ 9वें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ 10वें और सबसे निचले पायदान पर है.

विराट कोहली के सिर पर सजी ऑरेंज कैप

आरसीबी और एलएसजी मैच के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास चली गई है. मैच में 34 गेंदों पर 49 रन बनाने वाले कोहली के 5 मैचों में कुल 228 रन हो गए हैं और वह टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन 5 मैचों में 224 रन के साथ दूसरे, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 5 मैचों में 222 रन बनाकर तीसरे, एसआरएच के कप्तान ईशान किशन 5 मैचों में 213 रन बनाकर चौथे और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 5 मैचों में 200 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं.

IPL 2026: ऑरेंज कैप की लिस्ट

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
विराट कोहली (RCB) 5 5 228 57.00 158.33 25 8
हेनरिच कलासेन (SRH) 5 5 224 44.80 142.68 13 8
रजत पाटीदार (RCB) 5 5 222 55.50 213.46 12 21
ईशान किशन (SRH) 5 5 213 42.60 190.18 22 12
वैभव सूर्यवंशी (RR) 5 5 200 40.00 263.16 18 18
संजू सैमसन (CSK) 5 5 185 46.25 172.90 21 8
यशस्वी जायसवाल (RR) 5 5 184 61.33 157.26 19 10

पर्पल कैप पर GT के प्रसिद्ध कृष्णा कायम

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है. कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 5 मैचों में 10 विकेट लेकर दूसरे, एलएसजी के प्रिंस यादव 5 मैचों में 9 विकेट लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर चौथे, और राजस्थान के ही जोफ्रा आर्चर 5 मैचों में 7 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.