IPL Points Table: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, प्लेऑफ की ओर बढ़ी दिल्ली- ऑरेंज कैप के करीब KL राहुल

IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ दिल्ली को अंक तालिका में एक पायदान का लाभ हुआ. ऑरेंज कैप भी दिल्ली के खिलाड़ी के सिर पर सजी है.

Written by: Arun Kumar
Updated: May 12, 2026, 10:02 AM IST

IPL Points Table 2026 After Match No. 55- PBKS vs DC @ Dharamsala: IPL 2026 के पहले हाफ में अजेय रही पंजाब किंग्स (PBKS) दूसरे हाफ की शुरुआत में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है. इस टीम ने अपने शुरुआती 7 मैचों में से कोई भी नहीं गंवाया था और अब उसने हार का चौका ही लगा दिया है. सोमवार को वह धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार गई. पंजाब ने दिल्ली को 211 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 1 ओवर बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया.

चौथे पायदान पर पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में आई गिरावट का असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी पड़ रहा है. कई सप्ताहों तक नंबर 1 रही पंजाब अब नीचे खिसककर चौथे पायदान पर पहुंच हुई है. हालांकि प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी भी मजबूत हैं लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम अगर अब समय पर नहीं संभली तो अंतिम 4 में जाने का मौका उससे जा सकता है.

दिल्ली की 5वीं जीत प्वॉइंट्स टेबल में उछली

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की अगर बात करें तो लड़खड़ाई दिल्ली ने सोमवार को जुझारूपन दिखाते हुए प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. चेन्नई और कोलकाता से हारने के बाद उसने पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में सीजन की 5वीं जीत अपने नाम कर ली है. इसका फायदा उसे प्वॉइंट्स टेबल में भी हुआ है. अब वह 8वें पायदान से ऊपर उठकर 7वें पर पहुंच गई है. अभी प्लेऑफ में उसकी उम्मीदें बनी हुई हैं. अगर टॉप 4 में मौजूद टीमों ने प्वॉइंट्स टेबल में इस वक्त कोई डुबकी लगाई तो दिल्ली के लिए यह मौका बन सकता है.

IPL Points Table 2026

टीमें मैच जीते हारे रद्द अंक नेट रन रेट (NRR)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस (GT) 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स (PBKS) 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स (RR) 11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस (MI) (E) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) (E) 11 3 8 0 6 -0.907

ऑरेंज कैप की दौड़ में हेनरिक क्लासेन सबसे आगे

दिल्ली के लिए एक और शानदार बात रही कि इस मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे केएल राहुल (9) ने ऑरेंज कैप की दौड़ में खुद को दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अभिषेक शर्मा (475) को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में सनराइजर्स के ही हेनरिक क्लासेन (494) नंबर 1 पर बने हुए हैं. राहुल अगर धर्मशाला के मैदान पर 18 रन और बनाते तो वह क्लासेन को भी यहां पीछे छोड़ सकते थे.

ऑरेंज कैप 2026: टॉप 5 बल्लेबाज

  1. हेनरिक क्लासेन (SRH)- 494 रन (11 मैच, 11 पारी)
  2. KL राहुल (DC)- 477 रन (12 मैच, 12 पारी)
  3. अभिषेक शर्मा (SRH)- 475 रन (11 मैच, 11 पारी)
  4. शुभमन गिल (GT)- 462 रन (10 मैच, 10 पारी)
  5. वैभव सूर्यवंशी (RR)- 440 रन (11 मैच, 11 पारी)

RCB के भुवी हैं पर्पल कैप के बादशाह

पर्पल कैप की बात करें तो सोमवार को खेले गए 55वें मैच से इस लिस्ट के टॉप 9 स्थानों तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. पंजाब की ओर से 2 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के नाम इस सीजन अब कुल 13 विकेट हो गए हैं. वह टॉप 9 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. अर्शदीप यह पायदान कार्तिक त्यागी (KKR) और और गजनफर (MI) के साथ साझा कर रहे हैं. वहीं रविवार को MI के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले RCB के भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं.

पर्पल कैप में टॉप 5 खिलाड़ी

  1. भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 21 विकेट
  2. अंशुल कंबोज (CSK)- 19 विकेट
  3. कगिसो रबाडा (GT)- 18 विकेट
  4. प्रिंस यादव (LSG)- 16 विकेट
  5. एशान मलिंगा (SRH)- 16 विकेट

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.