Ipl 2026 Points Table Updated After Kolkata Knight Riders Banam Punjab Kings Yesterday Match Cancelled Due To Rain
IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला रद्द, फिर भी बदली पॉइंट्स टेबल, जानें कौन है टॉप पर?
IPL 2026 Points Table After KKR vs PBKS (आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल केकेआर बनाम पीबीकेएस): सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच भारी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका.
IPL 2026 Points Table Updated After KKR vs PBKS Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन सोमवार (6 अप्रैल 2026) को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को तब निराशा हाथ लगी जब बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS)के बीच होने वाला मुकाबला बेनतीजा समाप्त हो गया.
मैच भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन इस रद्द हुए मुकाबले ने पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल दी है. सोमवार की शाम कोलकाता के आसमान में काले बादलों का डेरा था. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और घरेलू दर्शकों के सामने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
झमाझम बारिश के बाद रोका मैच
मैच शुरू हुआ और अभी केवल 3.4 ओवर का ही खेल हुआ था कि झमाझम बारिश शुरू हो गई. खेल रुकने के समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 विकेट पर 25 रन था. शुरुआती झटकों ने केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया था और ऐसा लग रहा था कि पंजाब के गेंदबाज मैच पर हावी हो रहे हैं.
दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ ने काफी देर तक इंतजार किया कि शायद बारिश थमे और कम से कम 5-5 ओवरों का मैच कराया जा सके, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने इसकी अनुमति नहीं दी. अंततः मैच को रद्द घोषित करना पड़ा और नियमानुसार दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया गया.
अंक तालिका में पंजाब किंग्स की बादशाहत
मैच रद होने से सबसे ज्यादा फायदा पंजाब किंग्स को हुआ. इस एक अंक की बदौलत पंजाब की टीम अब 5 अंकों के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है. पंजाब ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उन्हें जीत मिली और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
पंजाब के टॉप पर पहुंचने से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब दूसरे स्थान पर और राजस्थान रॉयल्स (RR) तीसरे स्थान पर खिसक गई है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) दो मैचों में दो जीत के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है. इन तीनों ही टीमों के पास फिलहाल 4-4 अंक हैं. मध्य क्रम की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 2-2 अंकों के साथ संघर्ष कर रही हैं.
Add India.com as a Preferred Source
केकेआर का खुला खाता
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच भले ही अच्छा नहीं रहा, लेकिन बारिश की बदौलत उन्हें एक अंक मिल गया. तीन मैचों के बाद केकेआर का अब खाता खुल गया है और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. हालांकि, टूर्नामेंट में दो दिग्गज टीमें ऐसी भी हैं जिनका प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है.
दो टीमें अभी भी जीरो पर
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. गुजरात ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, सीएसके के लिए स्थिति और भी गंभीर है, क्योंकि वे अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुके हैं और तालिका में सबसे नीचे हैं.
आईपीएल 2026 की अंक तालिका इस समय काफी दिलचस्प मोड़ पर है. जहां पंजाब किंग्स अपनी बढ़त बनाए हुए है, वहीं केकेआर जैसी टीमों को अब अपनी लय हासिल करनी होगी. गुजरात और सीएसके जैसी बड़ी टीमों की वापसी पर सबकी नजरें टिकी हैं. आने वाले मुकाबलों में नेट रन रेट और हर एक अंक प्लेऑफ की रेस के लिए निर्णायक साबित होने वाला है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.