Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज यानी रविवार (5 अप्रैल 2026) का दिन किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला. दक्षिण भारत की दो सबसे बड़ी टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होने जा रही हैं. फैंस इस साउदर्न डर्बी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और माहौल अभी से गरमाया हुआ है.
अगर मौजूदा फॉर्म की बात करें, तो आरसीबी की टीम इस समय सातवें आसमान पर है. उन्होंने अपने खिताबी बचाव की शुरुआत बेहद धाकड़ अंदाज में की है. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने 202 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया, उसने दूसरी टीमों के पसीने छुड़ा दिए हैं. विराट कोहली भी पूरी लय में दिख रही है.
बेंगलुरु में होई-वोल्टेज मुकाबला
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की हालत थोड़ी चिंताजनक है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम पर इस समय भारी दबाव है. इस सीजन में उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और अफसोस की बात यह है कि उन्हें दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई की टीम इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी, क्योंकि एक और हार उनके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल कर सकती है.
किसका पलड़ा भारी?
भले ही आरसीबी इस समय फॉर्म में हो, लेकिन इतिहास के पन्नों को पलटें तो चेन्नई का दबदबा साफ नजर आता है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 22 बार चेन्नई ने बाजी मारी है, जबकि बेंगलुरु को केवल 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. एक मैच बेनतीजा रहा था. ये आंकड़े बताते हैं कि जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं, तो चेन्नई मनोवैज्ञानिक रूप से थोड़ी आगे रहती है.
मौसम और पिच का मिजाज
बेंगलुरु के फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और शाम का तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और क्रिकेट प्रेमियों को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवरों का रोमांच देखने को मिलेगा.
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है. यहां की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड बहुत तेज है, जिसका मतलब है कि बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मजा आएगा. हालांकि, गेंदबाजों के लिए यहां चुनौतियां कम नहीं होंगी. इस मैदान पर रनों का बचाव करना काफी मुश्किल माना जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.