IPL 2026: संजय बांगड़ को भरोसा- प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, वजह भी बताई

संजय बांगड़ ने कहा कि अगर KKR यहां से लीग स्टेज में बचे अपने सभी चारों मैच जीत लेती है तो वह IPL इतिहास की सबसे बड़ी वापसी का रिकॉर्ड बना देगी, जो संभव लग रहा है.

Written by: Arun Kumar
Published: May 12, 2026, 7:35 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शानदार वापसी की तारीफ की है. इस टीम की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही थी, जब वह शुरुआती 6 मैचों में से एक भी नहीं जीत पाई थी. वह 5 मैचों में हार गई थी, जबकि पंजाब के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंच चढ़ गया था. लेकिन इसके बाद उसने बैक टू बैक 4 मैचों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा है. टीम के पिछले 4 मैचों में किए परफॉर्मेंस से बांगड़ काफी उत्साहित हैं.

जियो हॉटस्टार पर बांगड़ ने कहा, ‘केकेआर ने लगातार चार मैच जीते हैं. उनकी टीम का संतुलन बहुत मजबूत दिख रहा है. स्पिन आक्रमण में फिर से धार आ गई है. बल्लेबाजी में वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम बिल्कुल सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आ गई है. यह एक लंबे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मायने रखता है. सीजन की शुरुआत में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद केकेआर शीर्ष-4 में जगह बनाने की दावेदार है.’

बांगड़ ने कहा, ‘जो टीमें टूर्नामेंट के आखिरी दौर में अपनी लय बनाती हैं, वे अक्सर प्लेऑफ में काफी आगे तक जाती हैं. केकेआर इस समय बहुत अच्छी स्थिति में है. इसीलिए उसके प्लेऑफ खेलने की संभावना काफी बढ़ गई है.’

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘अगर वे अपने बचे हुए चारों मैच जीत जाते हैं, तो वे आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी में से एक कर दिखाएंगे. अंकतालिका में सबसे नीचे रहने के बाद टॉप-चार में पहुंचना, एक जबरदस्त वापसी होगी. इसके लिए एक विशेष प्रयास की जरूरत होगी, लेकिन जिस फॉर्म में वे अभी हैं, उसे देखते हुए यह संभव लगता है.’

केकेआर 10 मैचों में 4 जीत और बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से 1 अंक लेकर कुल 9 अंक के साथ अंकतालिका में 8वें स्थान पर है. केकेआर ने अपने पिछले 4 मैच लगातार राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीते हैं. टीम के अगले 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. अगर इन चार मुकाबलों में केकेआर जीत हासिल करने में सफल रहती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह बन सकती है. केकेआर का अगला मुकाबला आरसीबी के साथ बुधवार को रायपुर में खेला जाना है.

(एजेंसी: आईएएनएस)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.