IPL 2026: राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचाकर वैभव सूर्यवंशी ने बताया- गेंदबाजों पर कैसे बना लेते हैं दबाव!

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Published Date:May 28, 2026 8:07 AM IST

IPL 2026 Vaibhav Sooryanshi Smashes 97 Runs in Just 29 Balls: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अपनी बैटिंग से एक बार फिर क्रिस गेल वाले अंदाज की याद दिला दी. उन्होंने महज 29 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे.

IPL 2026 Vaibhav Sooryanshi Reacts on His Missed Century in Eliminator: आईपीएल में 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बुधवार को चंडीगढ़ के मु्ल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को धूल चटाकर क्वालीफायर 2 में एंट्री कर ली है. अब वह खिताब की दौड़ से सिर्फ दो जीत दूर है. बुधवार को उसे 47 रनों से मिली जीत में वैभव सूर्यवंशी का योगदान अहम रहा, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों की अपनी पारी में 97 रन ठोक दिए.

Advertising
Advertising

बुधवार की रात वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग का अंदाज देखकर फैन्स के मन आईपीएल के पूर्व सितारे क्रिस गेल की यादें ताजा हो गईं. 15 साल के वैभव बेखौफ होकर सनराइजर्स पर कहर बनकर टूट रहे थे. रॉयल्स की जीत के बाद उन्होंने अपनी बैटिंग और अपने माइंडसेट पर बात की.

यह भी पढ़ें- IPL 2026- RCB ने सिर्फ क्वालीफायर नहीं जीता, बल्कि एक कड़ा स्टेटमेंट दिया है: अनिल कुंबले

इस जीत के हीरो बने वैभव को मैच के बाद प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया. इस दौरान उन्होंने अपनी बैटिंग और प्लानिंग पर बात की. उन्होंने कहा, 'हम जब जीत हासिल करते हैं तो फिर वो सकारात्मक सोच आगे लेकर जाते हैं. अगले मैच में अच्छा करने की कोशिश करते हैं. हम इसी तरह से अगला मैच जीतकर फाइनल में जाने की कोशिश करेंगे.'

जब उनसे यह पूछा गया कि किसी मैच में बैटिंग पर उतरने से पहले उनकी मानसिकता क्या रहती है? तो इसके जवाब में इस किशोर उम्र के बल्लेबाज ने कहा, 'मैं गेंदबाजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं और केवल अपना गेम खेलने की कोशिश करता हूं. जहां तक मैच से पहले तैयारी का सवाल है, तो मैं एनालाइज करता हूं कि कैसे गेंदबाजों का सामना करना है, बाउंड्री का लेंथ जज करता हूं. जब मैं अच्छे इंटेंट के साथ खेलता हूं तो फिर गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं.'

अपनी पारी की 29वीं गेंद पर जब वैभव आउट हुए तो वह बहुत निराश थे. इसके बार में बात करते हुए उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें अहसास था कि वह रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हैं. इस पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे आउट होने के बाद पता चला कि मैंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मिस कर दिया है. मेरा फोकस छक्के लगाने पर था.'

उन्होंने कहा, 'मैं शतक तो आगे भी लगा सकता हूं लेकिन कोशिश यही रहती है कि टीम के लिए जितना हो सके योगदान दे सकूं. शतक तो लगते रहेंगे लेकिन इस वक्त फोकस ट्रॉफी जीतने पर है. मैं अपने प्लान पर काम करता हूं और अगर कोई कमजोरी होती है तो फिर उसे दूर करने की कोशिश करता हूं. मैं यह नहीं देखता कि विरोधी टीम मेरे खिलाफ क्या प्लान कर रही है. मैं केवल अपने प्लान के हिसाब से खेलता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं.'

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें