'हमने कई कैच छोड़े', सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद बोले कप्तान पंत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है.

Written by: Ikramuddin
Published: May 10, 2026, 8:41 PM IST

आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराया. इस सीजन की आठवीं हार से एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत बेहद हताश नजर आए. पंत ने माना कि एलएसजी टीम ने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद पंत ने कहा, “जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था. सब कुछ ठीक चल रहा था, हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है. टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, हमने कई कैच छोड़े.”

उर्विल की दमदार ने मचाया धमाल

एलएसजी के कप्तान ने उर्विल की दमदार पारी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘उर्विल ने एक शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली. हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी. हमारे के लिए यह काम इंग्लिस ने किया, तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई. हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे. जिस तरह से हमने शुरुआत की, उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे. हालांकि, हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है. शुरुआत में बैटिंग करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया.’

मुश्किल में प्लेऑफ की राह

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाए. टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली.

आसानी से हासिल किया लक्ष्य

हालांकि, सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उर्विल पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए. (IANS Hindi)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.